फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   761 bottles of foreign liquor, 1587 bottles of country liquor and 498 bottles of beer were recovered

अंग्रेजी शराब की 761, देसी शराब की 1587 व बीयर की 498 बोतल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अवैध शराब की तस्करी करने के मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न स्थानों से तीन व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ काबू किया है। आरोपियों से अंग्रेजी शराब की 761 बोतल, देसी शराब की 1587 बोतल व बीयर की 498 बोतल बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम थाना आसौदा के एरिया में मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि आसौदा मोड़ से थोड़ा आगे खरखोदा रोड पर बंद शराब के ठेके के कमरे में अवैध शराब रखी है वहां पर यामीन निवासी दुजाना अवैध शराब बेचने की फिराक में कमरे के आगे खड़ा है।
विज्ञापन

सीआईए वन में तैनात मुख्य सिपाही रामवीर की टीम उक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर उपरोक्त व्यक्ति मिला और बंद कमरे को चेक किया गया तो कमरे के अंदर अंग्रेजी शराब की 148 बोतल, देसी शराब की 768 बोतल व बीयर की 132 बोतल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक पुनीत कुमार की टीम थाना आसौदा के एरिया में मौजूद थी। सूचना मिली कि गांव निलोठी में बैंक के सामने शराब की दुकान बनी हुई है जिसके अंदर एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने का काम कर रहा है।
टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो दुकान के अंदर अंग्रेजी शराब की 91 बोतल, देसी शराब की 107 बोतल व बीयर की 60 बोतल बरामद हुई। उधर एंटी व्हीकल थेफ्ट में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की पुलिस टीम थाना आसौदा के एरिया में मौजूद थी।
टीम को सूचना मिली कि सतबीर निवासी सितवनपुर पिथू जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश गांव लोहारहेड़ी मैन स्टैंड के पास एक कमरे में अवैध शराब बेच रहा है। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति बैठा दिखाई दिया और कमरे को चेक किया गया तो अंग्रेजी शराब की 184 बोतल, देसी शराब की 400 बोतल व 216 बोतल बीयर बरामद हुई।
सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही रविंद्र कुमार की टीम थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रघुवीर निवासी बोधीयासर सुजानगढ़ चुरु राजस्थान गांव बराही अड्डा के नजदीक दुकान पर अवैध शराब का धंधा करता है। टीम वहां पहुंची तो सड़क के पास बनी दुकान का शटर खुला हुआ था।

पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति को काबू करके दुकान की तलाशी ली तो दुकान के अंदर अंग्रेजी शराब की 338 बोतल, देशी शराब की 312 बोतल व बीयर की 90 बोतल बरामद हुई। अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed