{"_id":"5b12d3264f1c1ba56e8b5e38","slug":"61527960358-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बैंक से चैक चोरी कर ठग ने अपने खाते में जमा कराए व्यापारी के आठ लाख, 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बैंक से चैक चोरी कर ठग ने अपने खाते में जमा कराए व्यापारी के आठ लाख, 40 हजार रुपये
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक चोरी कर ठग ने अपने खाते में जमा कराए व्यापारी के 8.4 लाख रुपये
होडल । जेल से अदालत द्वारा मेडिकल के आधार पर जमानत मिलने के बाद भी शातिर अपराधी ठगी व धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देने से बाज नही आ रहा है। ठग ने छह माह में दो व्यापारियों को 20 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। पहले जहां एक व्यापारी के केनरा बैंक में जमा कराए चेक को चोरी कर 12 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे, वहीं अब एक व्यापारी के आरटीजीएस फार्म को बदलकर 8.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।
यह है मामला
8 नवंबर 2017 को होडल शहर निवासी राघव मित्तल व्यापारी केनरा बैंक में गया था। जहां उसने 12 लाख रुपये आरटीजीएस फार्म के द्वारा बीएस फॉयल प्राइवेट लिमिटेड के एचडीएफसी बैंक के खाते में जमा करने के लिए फार्म दिया। आरोपी ने उसे चोरी कर लिया और रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने जांच के बाद मेवात के गांव पुन्हाना निवासी नसीम अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अदालत ने उसे मेडिकल के आधार पर जमानत पर रिहा कर दिया। जमानत मिलते ही ठग ने होडल के एक व्यापारी को चूना लगा दिया। अनाज मंडी के व्यापारी विकास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में 10 मई को 8,40,249 रुपये कैथल के एक व्यापारी मलिकपुरिया एंड संस के खाते में आरटीजीएस कराने के लिए बैंक को फार्म व चैक दिया। जिसे इस ठग ने फिर से कर्मचारियों की आंख में धूल झोंककर चोरी कर अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए।
नहीं हो रही व्यापारी की सुनवाई
व्यापारी को जैसे ही इस बात की जानकारी मैसेज से हुई कि उसके द्वारा कराई जाने वाली आरटीजीएस नसीम के खाते में ट्रांसफर हुए हैं, तो वह बैंक गया। लेकिन बैंक कर्मचारियों व प्रबंधक ने उसकी सुनने से ही इंकार कर दिया। व्यापारी किवास का कहना है कि नसीम द्वारा इस तरह से की जाने वाली ठगी में कहीं न कहीं कोई बैंक कर्मी भी मिला हुआ है तथा उसकी जांच होनी चाहिए। उसने इस मामले में लिखित शिकायत पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन
कोट-
-मामले की जांच की जा रही है तथा दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-कर्मवीर खटाना, थाना प्रभारी