फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   500-500 on the garbage dump near the River at half-burnt notes

काली नदी के पास कूड़े के ढेर पर अधजले मिले 500-500 के नोट

Wed, 07 Dec 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 07 Dec 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
 500-500 on the garbage dump near the River at half-burnt notes
काली नदी के पास जले मिले 500-500 के नोट - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नोटबंदी के बीच बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब काली नदी के समीप कूड़े के ढेर पर काफी संख्या में पांच सौ के नोट अधजली हालत में बरामद हुए। इसको लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। ग्रामीणों के अनुसार गांव औरंगाबाद काली नदी के समीप कूड़े के ढेर पर पांच सौ के कई अधजले नोट मिले। इसकी खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान मोहित ने बताया कि ये अधजले नोट करीब 15 हजार के आसपास थे। हो सकता है कि कोई बैंक की लाइन में लगने के बाद अधिक परेशान होकर नोटों को जला गया हो। जबकि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि हो सकता है कि नोट एक्सचेंज न होने पर इन्हें जला दिया गया हो। मामले की जानकारी थाना भावनपुर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed