{"_id":"594809b14f1c1ba2708b45ee","slug":"21-will-be-meeting-of-the-district-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 को होगी जिला योजना की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 को होगी जिला योजना की बैठक
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना की बैठक की तिथि का निर्धारण कर दिया गया है। 21 जून को प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से बैठक का आयोजित की गई है। सीडीओ के निर्देश पर अधिकारियों से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
भाजपा सरकार बनने और वित्तीय वर्ष बदलने के बाद जिले की विकास योजना का खाका खींचने के लिए जिला योजना की पहली बैठक बुलाई गई है। इसके लिए पिछले दिनों डीएम की अध्यक्षता में तैयारियों की बैठक प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की गई थी, जिसमें जिले के विकास योजनाओं के प्रस्ताव रखे गए थे। बुधवार को होने वाली जिला योजना की बैठक में प्रस्तावित योजनाओं को चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की जानी है। चूंकि भाजपा शासन काल में जिला योजना की यह पहली बैठक है और जिला पंचायत के अधिकांश सदस्य सपा से जुड़े हैं इसलिए बैठक काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तिलक सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की अध्यक्षता में गांधी सभागार में सुबह 11 बजे से जिला योजना की बैठक बुलाई गई है। इसकी सूचना सभी सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, नामित सदस्यों एवं अधिकारियों को भेजी जा रही है।
महिला सदस्यों के पति रहेंगे बाहर
पिछले दिनों हुई जिला पंचायत की बैठक कई सदस्यों ने महिला सदस्यों के साथ उनके पतियों की भी मौजूदगी पर एतराज जताया था। इसके बाद सदन ने आगामी बैठकों में केवल सदस्यों के ही बैठने का प्रस्ताव पास किया था। इसके चलते 21 को होने वाली जिला योजना की बैठक में भी पतियों को बाहर बैठना पड़ सकता है। देखना होगी कि बैठक में महिला सदस्य के पति और जनप्रतिनिधियों के साथ आने वाले कितने लोग बाहर बैठते हैं।