{"_id":"6adfbf6f46f03484b0010853","slug":"16760-quintals-of-wheat-seeds-distributed-from-four-centres-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-141759-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार केंद्रों से 16,760 क्विंटल गेहूं बीज वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार केंद्रों से 16,760 क्विंटल गेहूं बीज वितरित
विज्ञापन
26jjrp15- झज्जर। बीज केंद्र से गेहूं का बीज लेने पहुंचे किसान। संवाद
झज्जर। शहर में सरकारी केंद्रों के माध्यम से अब तक 16,760 क्विंटल गेहूं बीज का वितरण किया जा चुका है। पिछले करीब एक माह से चल रही वितरण प्रक्रिया के तहत सबसे अधिक बीज हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्र से वितरित हुआ है।
फिलहाल कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय के पास स्थित दो सरकारी केंद्रों पर किसानों को गेहूं बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। विभिन्न केंद्रों से बीज लेने के लिए किसान पहुंच रहे हैं। केंद्रों पर किसानों को कतारों में लगाकर बीज वितरित किया जा रहा है।
हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्र से अब तक करीब 10 हजार क्विंटल गेहूं बीज का वितरण हुआ है। वहीं, हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम के केंद्र से 4,320 क्विंटल बीज वितरित किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर की अनाज मंडी स्थित इफको केंद्र से 1,490 क्विंटल और दुकान नंबर 44 स्थित हैफेड केंद्र से 950 क्विंटल गेहूं बीज का वितरण किया जा चुका है।
वर्जन
बीज बिक्री केंद्र से अब तक करीबन 10 हजार क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया गया है। आने वाले किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से गेहूं बीज का वितरण किया जा रहा है।
राकेश भौरिया, झज्जर प्रभारी, हरियाणा बीज विकास निगम बीज बिक्री केंद्र