{"_id":"5b0d9a454f1c1b956e8b5416","slug":"151527618117-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ एक तरफ आशा वर्करनें तो दूसरी तरफ कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ एक तरफ आशा वर्करनें तो दूसरी तरफ कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 29 May 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के खिलाफ आशा वर्कर और कर्मचारी संघ का प्रदर्शन
नोटिफिकेशन जारी करने की मांग, संघ ने जलाईं प्रतिलिपियां, विधायक की पत्नी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पलवल में मंगलवार को आशा वर्कर और हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों तरफ से नारेबाजी कर भी गुस्से का इजहार किया। महासंघ ने हाल में आईएएस लॉबी के किराये भत्ते में की गई बढ़ोतरी के विरोध में प्रतिलिपियां भी जलाईं। वहीं, आशा वर्करों ने सरकार को दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी। आशा वर्करों ने विधायक करण दलाल की की पत्नी ज्योति दलाल को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान ज्योति दलाल ने आश्वासन दिया कि विधायक उनके आंदोलन में साथ हैं। पहले भी उनकी समस्याओं के लिए लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ाई जारी रखेंगे। प्रदर्शन को कर्मचारी नेता लक्ष्मी, महेंद्र, महीपाल किशोर, किशन सिंह तेवतिया, योगेश शर्मा, ग्यासी, गिर्राज, हरकिशन, रोशन, गजराज आदि ने भी संबोधित किया।
दोबारा आंदोलन की चेतावनी
कर्मचारी नेता श्रीपाल भाटी व आशा वर्कर यूनियन की प्रधान गीता ने कहा कि आशा वर्कर के साथ धोखा किया गया है। सरकार ने आंदोलन के दौरान उनकी मांगों को मानने के लिए लिखित में समझौता किया था। दो माह से ज्यादा हो गए लेकिन नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। कई बार सीएम से भी मिल चुके हैें। 22 मई को भी सरकार को नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। यदि सरकार ने समझौते का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो सात व आठ जून को आंदोलन करेंगे।
अधिकारियों ने दिया धोखा
हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई के प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के जिला प्रधान जिले सिंह भडाना ने किया। संचालन सचिव सत्यनारायण ने किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के साथ समझौते को आज तक अधिकारियों ने लागू नहीं किया है। कर्मचारियों का किराया भत्ता नहीं बढ़ाया गया है। जबकि अधिकारियों ने अपना किराया भत्ता बढ़ाकर उनके साथ धोखा किया है। यदि सरकार ने उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो वे सड़कों पर उतर आएंगे। प्रदेश में ऐसा आंदोलन किया जाएगा कि सरकार की नींव हिल जाएगी।