{"_id":"6ac2add7b1f3e5c87d0974ff","slug":"150-brg-runners-showcased-their-mettle-at-the-sekhon-indian-air-force-marathon-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-127814-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में बीआरजी के 150 धावकों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में बीआरजी के 150 धावकों ने दिखाया दम
विज्ञापन
फोटो-60: बीआरजी के विजेता धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। भारतीय वायु सेना की ओर से रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन-2026 में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के 150 धावकों ने दमखम दिखाया। मैराथन में करीब 30 हजार धावकों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की वीरता और भारतीय वायु सेना के वीर जवानों को समर्पित रहा।
बीआरजी के धावकों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। 5 किलोमीटर के अंडर-18 पुरुष वर्ग में अभिमन्यु हुड्डा ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि महिला अंडर-18 वर्ग में संजू सैनी तीसरे स्थान पर रहीं।
40 से 50 आयु वर्ग में बीआरजी ने क्लीन स्वीप करते हुए पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। संदीप प्रथम, रोहताश द्वितीय और धर्मवीर तृतीय रहे। 50 से 60 आयु वर्ग में धर्मवीर सैनी ने तीसरा तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आरके मोर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
10 किलोमीटर दौड़ में भी बीआरजी के धावकों का प्रदर्शन शानदार रहा। 40 से 50 आयु वर्ग में नरेंद्र जांगड़ा ने पहला स्थान हासिल किया। महिला अंडर-18 वर्ग में प्राची प्रथम रहीं, जबकि महिला वर्ग में सीमा रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
21 किलोमीटर दौड़ में महिला 50 से 60 आयु वर्ग में ललिता पांडे ने पहला स्थान हासिल किया। पुरुष 50 से 60 आयु वर्ग में रणबीर सांगवान तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कृष्णा राणा ने प्रथम स्थान हासिल कर बीआरजी का नाम रोशन किया।
इसी दिन गुरुग्राम में फोर्टिस अस्पताल की ओर से आयोजित दौड़ में बीआरजी के धावक हेमदत्त ने 21 किलोमीटर में दूसरा स्थान हासिल किया और 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
मैराथन में बीआरजी की ओर से जितेंद्र, भगत सिंह, पवन, शुतांशु कुंडू, आशुतोष कुमार सिंह, शलभ खरे, सुधीर तेवतिया, सन्नी, विजेंद्र कुमार, अभय टेटे, अंजू टेटे, ब्रह्म प्रकाश मान, राजेश रघुवंशी, नवनीत सिंह, मेजर कुलवंत सिंह, प्रमोद कुमार, विकास राठी, रविंद्र मलिक, राज कुमार खत्री, सोमदेव मलिक, राम सजीवन, निखिल कुमार अग्रवाल, अरुण विजयरण, योगिता, तरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सुभाष, कार्तिकेय, वैभव तनेजा, कुणाल, नीलोत्पल मलिक, रंजन, संजय भगत, रवि चंद्र बेलीवाल, मोहित वर्मा, मनोज, पंकज कुमार, विपिन, सूरज, गौरव, शिव, हर्ष, राज, खुशी, हिमांशी, जीवन, रोहन, कौशल शर्मा, सुरजन, जीत, रोहतास कुमार, सोनपाल सिंह, उर्मिला देवी और रितेश कुमार सहित अनेक धावकों ने भाग लेकर दौड़ पूरी की।
आयोजन में बीआरजी के संस्थापक एवं फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।