{"_id":"5b12d3244f1c1bac6e8b5d02","slug":"121527960356-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीपी से अलीगढ़ रोड को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कराने आए अधिकारियों का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीपी से अलीगढ़ रोड को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कराने आए अधिकारियों का किया विरोध
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीपी से अलीगढ़ रोड को जोड़ने का किसानों ने किया विरोध, हंगामा
पलवल। कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल की मांग पर केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेस-वे को अलीगढ़ रोड से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू होते ही किसानों में विरोध के सुर उठने लगे हैं। पेलक गांव के लोगों ने गांव के रकबे की जमीन का मौका-मुआयना करने आए एनएचएआइ के अधिकारियों के सामने जमकर हंगामा मचाया। सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक करण सिंह दलाल को हंगामे की जानकारी दी। विधायक द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल पिछले तीन सालों से केजीपी को अलीगढ़ रोड से जोड़ने की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा व दलाल के नेतृत्व में होडल, हथीन, नूंह, बल्लभगढ़, तिगांव, पृथला के विधायक केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी से मिले थे। वहां उन्होंने केजीपी को अलीगढ़ रोड से जोड़ने की मांग रखी थी। जिसे केन्द्रीय मंत्री ने मान लिया और जल्द इस प्रक्रिया को शुरू करने का आश्वासन दिया। अब केजीपी से अलीगढ़ रोड को जोड़ने के लिए पेलक गांव के किसानों की करीब 24 एकड़ जमीन अधिग्रहण की जानी है। इसकी प्रक्रिया करने के लिए एनएचएआइ के अधिकारी जब पेलक गांव में पहुंचे तो वहां किसानों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि वे अपनी एक इंच जमीन नहीं देंगे। सरकार जबरदस्ती उनकी जमीन नहीं ले सकती। उनके हंगामे को देख अधिकारियों ने उपायुकत को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही उपायुक्त मौके पर पहुंच गए। लोगों के विरोध को देखते हुए विधायक करण सिंह दलाल को भी जानकारी दी गई। विधायक ने वहां पहुंचकर लोगों व किसानों को समझाकर शांत कराया तथा उपायुक्त को जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कराने को कहा। पेलक के लोगों द्वारा केजीपी के अलीगढ़ रोड जोड़ने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कराने पर हंगामा करने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल पेलक पहुंच गए। वहां उन्होंने लोगों को समझाया कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने दे। किसान को प्रति एकड़ 62 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ रोड से केजीपी के जोड़े जाने के बाद उनकी जमीनों के दाम भी बढ़ेगे तथा रोड की हालत सुधर जाएगी। पलवल में जाम की समस्या दूर हो जाएगी तथा पलवल का विकास होगा। उन्होंने किसानों को समझाकर शांत कराया। विधायक की बात सुनने के बाद किसान शांत हुए।