फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   भाकियू असली ने मक्का की होलनी जलाई, ृषि मंत्री का पुतला भी फूंका

भाकियू असली ने मक्का की होलनी जलाई, ृषि मंत्री का पुतला भी फूंका

Mon, 02 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन असली ने सरकार द्वारा मक्का का समर्थन मूल्य घोषित करने बावजूद मक्का की खरीद के लिए क्रय केंद्र स्थापित न होने के विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू के लड़ाई को धार देने के लिए सड़क पर उतरे किसान भी उतर आए। मक्का की होली जलाई। कृषि मंत्री का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि जब तक मक्का की खरीद के लिए क्रय केंद्र स्थापित न हो जाते तब आंदोलन को जारी रखा जाएगा। सरकार किसानों के साथ धोखा कर उनका शोषण कर रही है।
विज्ञापन

भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेेतृत्व में मूसापुर गांव में किसानों ने मक्का की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने मक्का का समर्थन मूल्य 1500 रुपये घोषित किया है, लेकिन अफसोस जिले में अभी तक मक्का की खरीद के लिए क्रय केंद्र स्थापित नहीं किए जा सके। जिसका फायदा उठाते हुए आढ़ती किसानों की मक्का को 800 से 1100 के बीच खरीद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के किसानों से लाखों रुपये की खुलेआम लूट हो रही है। सरकारें एक तरफ किसानों की आय दोगुनी करने की बात कह रही हैं, तो दूसरी ओर किसानों की फसल समर्थन मूल्य पर ही नहीं बिक पा रही है। जिससे किसानों में जबरदस्त आक्रोश है। जब तक क्रय केंद्र स्थापित नहीं होंगे तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर जयवीर सिंह यादव, सुलेमान, वारिस, तालिब, हफीज रिजवान, मुनाजिर हुसैन, आरिफ, शाहिद, मिंजार, असरार, गायत्री देवी, रिहान, सलमान, शाकिर, हाजी इरफान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed