फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   mdu rohtak, ug course admission, pg course admission, campus, education, rohtak, haryana

MDU में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट शेड्यूल जारी

Sun, 03 Jul 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 03 Jul 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
mdu rohtak, ug course admission, pg course admission, campus, education, rohtak, haryana
बिलासपुर कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरती छात्राएं।
रोहतक के प्राइवेट और एडेड कॉलेजों में यूजी कोर्सों में आवेदन का मौका शुक्रवार को खत्म हो गया। आवेदन की अंतिम तिथि तक किसी कॉलेज में सीटों के सापेक्ष दो गुना आवेदन आए हैं तो किसी में सीट पूरी होने के भी लाले पड़ गए। बता दें कि सरकारी, प्राइवेट और एडेड कॉलेजों में 24 मई को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन


सरकारी कॉलेजों में आवेदन की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार को खत्म हो गई, जबकि प्राइवेट और एडेड कॉलेजों में शुक्रवार को अंतिम तिथि थी। अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सों की मेरिट जारी होने के बाद 16 जुलाई को नए सत्र के लिए क्लास शुरू कर दी जाएगी। हालांकि छात्रों के पास पीजी कोर्सों में आवेदन करने के लिए 15 जुलाई तक का मौका है।
विज्ञापन


जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार मलिक ने स्टाफ की बैठक लेकर अलग-अलग कोर्सों के लिए दाखिला कमेटी का गठन किया। सभी को दिशा-निर्देश दिए गए कि प्रमाण पत्रों की गहनता से जांच करें। किसी फर्जी बोर्ड या यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने वाले विद्यार्थी का दाखिला न करें। निर्धारित रिजर्वेशन के अनुसार दाखिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ऐसा रहेगा मेरिट लिस्ट का शेड्यूल
एमडीयू से संबद्ध कॉलेजों में 5 जुलाई को पहली मेरिट, 9 जुलाई को दूसरी और तीसरी मेरिट 13 जुलाई को जारी की जाएगी। कॉलेजों में 16 जुलाई से क्लास शुरू हो जाएगी। 15 जुलाई के बाद यदि कॉलेजों में सीटें खाली रहती हैं तो मेरिट के आधार पर 14 से 21 जुलाई तक 50 रुपये लेट फीस के साथ प्रवेश लिया जा सकता है। 26 जुलाई तक 50 रुपये प्रतिदिन लेट फीस और और इसके बाद 30 जुलाई तक 1000 रुपये लेट फीस से प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed