फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   mdu rohtak extended distance education course admission date

MDU ने बढ़ाई डिस्टेंस कोर्स में दाखिले की तारीख, देखिए नया शेड्यूल

Thu, 15 Sep 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 15 Sep 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
mdu rohtak extended distance education course admission date
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने डिस्टेंस एजूकेशन के तहत कोर्स में दाखिला लेने के लिए तारीख बढ़ा दी है। विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए डीडीई ने यूजी और पीजी कोर्सों की प्रवेश सारिणी में बदलाव करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


अब विद्यार्थी बिना लेट फीस 30 सितंबर तक आनलाइन दाखिला ले सकेंगे। एक्सिस बैंक में चालान जमा कराने की आखिरी तिथि सात अक्तूबर कर दी गई है। बता दें कि दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) के पीजी-यूजी कोर्सों के लिए जर्मनी की निजी कंपनी केपीएमजी ने सैप सॉफ्टवेयर तैयार किया है।
विज्ञापन


दाखिले के समय सॉफ्टवेयर ठीक से काम नहीं कर रहा है। इस वजह से नए और पुराने विद्यार्थियों के आनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। सामान्य वर्ग के चालान एससी में जनरेट हो रहे हैं तो पासवर्ड काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे विद्यार्थी और विश्वविद्यालय के कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। इस समस्या को अमर उजाला ने 13 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बिना विलंब शुल्क तिथि बढ़ाने की संभावना भी जता दी थी।

छात्रों को दो-दो घंटे करना पड़ता था इंतजार

mdu rohtak extended distance education course admission date
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
डीडीई के पीजी और यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए चालान जनरेट होने की बिना विलंब शुल्क आखिरी तारीख 15 सितंबर थी। इस वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों से काफी संख्या में विद्यार्थी विवि पहुंच रहे।

विद्यार्थियों की तादाद बढ़ते देख डीडीई ने चालान जमा कराने और आवेदनों में त्रुटियों को ठीक करने के लिए बुधवार को करीब सात काउंटर बनाए। साथ ही त्रुटियों को ठीक करने के लिए निजी कंपनी केपीएमजी के कर्मचारी भी बुलाए। लेकिन सभी काउंटरों के बाहर शाम तक लंबी लाइनें लगी रही।

यही नहीं, विभाग में छात्रों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। इस दौरान करीब पांच सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए, जिनसे छात्रों की कहासुनी हो गई। सात काउंटर बनाने और निजी कंपनी के कर्मचारियों को बैठाने के बाद भी छात्रों को दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ा। हालांकि, बाद में तारीख बढ़ने की खबर सुनते ही विद्यार्थियों को राहत मिली।

500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अक्तूबर तक दाखिले

mdu rohtak extended distance education course admission date
ऊना कॉलेज में भी एडमिशन के लिए छात्र पहुंच रहे हैं। यहां सभी छात्र संगठन मार्गदर्शक केंद्र लगाकर छात्रों की मदद कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
डीडीई कोर्सों में 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अक्तूबर तक बैंच चालान सृजित किया जा सकेगा। इसके बाद सात नवंबर तक एक्सिस बैंक में चालान जमा कराना होगा। 15 नवंबर तक प्रवेश फार्म की प्रिंट कॉपी तथा बैंच चालान की कापी डीडीई कार्यालय में जमा की जा सकेगी।

नई सारिणी के साथ 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 दिसंबर तक बैंच चालान सृजित किए जा सकेंगे। छह जनवरी 2017 तक एक्सिस बैंक में चालान जमा होंगे। प्रवेश फार्म की कॉपी एवं बैंक चालान की कापी 13 जनवरी तक जमा होगी।

इन कोर्सों में होंगे दाखिले
दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) के तहत बीए, बीकाम, बि लिब एंड इंफोर्मेशन साइंस, एमए-हिंदी, अंग्रेजी संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, इतिहास, एमएससी-गणित, एमकाम और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस में पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed