{"_id":"57ee8b234f1c1bf0455744ed","slug":"haryana-sainik-school-admission-schedule-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल में दाखिला लेना है तो देखिए, प्रवेश परीक्षा की तारीख तय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सैनिक स्कूल में दाखिला लेना है तो देखिए, प्रवेश परीक्षा की तारीख तय
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 30 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने बच्चे का दाखिला सैनिक स्कूल में कराना चाहते हैं तो जल्दी से अप्लाई करें। एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी हो गया है। परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2017 को किया जा रहा है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2016 को दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है।
सैनिक स्कूल कुंजपुरा के एक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय और प्रांतीय स्कूलों द्वारा छात्रों की शैक्षिण स्थिति व माता पिता की वार्षिक आय पर छात्रवृतियां प्रदान की जा रही है। छठी व नौवीं कक्षा के लिए क्रमश: 80 व 20 सीटों के लिए विवरण पत्रिका, 17 अक्तूबर से 11 नवंबर तक किसी भी कार्यदिवस को 10 से दोपहर 1 बजे तक प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि सामान्य तथा रक्षाकर्मियों के लिए 400 रुपये और अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए ढाई सौ रुपये देकर विवरण पत्रिका प्राप्त की जा सकती है। विवरण पत्रिका सामान्य और रक्षा कर्मी 450 रुपये तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार 300 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भेजकर प्राप्त कर सकते है। बैंक डाफ्ट प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल कुंजपूरा के पक्ष में कुंजपुरा पर देय होना चाहिए।