फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   cbse changed paper pattern of 12th class

CBSE ने 12वीं के विद्यार्थियों को दी राहत, पेपर के पैटर्न में बदलाव

Wed, 21 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 21 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
cbse changed paper pattern of 12th class
Exam Shimla
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों थोड़ी राहत दी है। बोर्ड ने साल-2017 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए पेपर पैटर्न में बदलाव किया है। नए पैटर्न के तहत विद्यार्थियों को गणित और अंग्रेजी के पेपर में 20 प्रतिशत ही कठिन सवालों के जवाब देने होंगे। 60 फीसदी सामान्य समझ तो 20 फीसदी आसान श्रेणी से सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


बोर्ड ने विद्यार्थियों को हिदायत दी है कि वे नए पैटर्न के हिसाब से परीक्षा की तैयारी करें। बोर्ड की ओर से पेपर पैटर्न बदलने के पीछे की मुख्य वजह पिछले साल गणित का पेपर कठिन आना बताया जा रहा है। सीबीएसई से संबद्ध निजी स्कूलों के प्राचार्यों का कहना है कि बोर्ड ने पेपर पैटर्न में कुछ बदलाव किया है। नए पैटर्न के अनुसार पेपर में छोटे उत्तर वाले सवालों में कोई विकल्प नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पठानिया पब्लिक स्कूल के निदेशक अंशुल पठानिया ने बताया कि बोर्ड ने गणित के पेपर में भी बदलाव किया है। बोर्ड की एडिशनल डायरेक्टर सुगंध शर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यार्थियों को नए पैटर्न के बारे में बताएं और उसी हिसाब से तैयारी कराएं। उन्होंने बताया कि पिछली बार गणित के पेपर में कुछ सवाल कठिन पूछे गए थे। इसके लिए बोर्ड की ओर से उन्हें ग्रेस मॉर्क्स दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा भारती विद्यालय की प्राचार्या डॉ. निर्मल पोपली ने बताया कि गणित के पेपर में विकल्प केवल 6 और 4 नंबर वाले सवालों में रहेंगे, यानी 30 फीसदी सवाल ही ऐसे होंगे जिनमें विद्यार्थियों को विकल्प दिए जाएंगे। इनमें विद्यार्थियों को दो में से एक सवाल चुनने का विकल्प रहेगा।

इस तरह मिलेंगे अंक

cbse changed paper pattern of 12th class
exam shimla
सवालों के प्रकार------------कुल सवाल-----प्रति सवाल अंक---कुल अंक
अति लघु उत्तरीय (वीएसए)-----4-----------------1-----------4
लघु उत्तरीय (एसए)-----------8------------------2---------16
दीर्घ उत्तरीय ( एलए-1)-------11-----------------4----------44
दीर्घ उत्तरीय (एलए-2)--------6------------------6---------36

इन श्रेणी में पूछे जाएंगे सवाल
नए पैटर्न के अनुसार इन विभिन्न श्रेणी में से सवाल पूछे जाएंगे। गणित के प्रश्नपत्र में रिमेंबरिंग के 20 प्रतिशत, अंडरस्टैंडिंग के 35 प्रतिशत, एप्लीकेशन पर आधारित 25 प्रतिशत और हॉट्स व इलेल्यूएशन के 10-10 प्रतिशत सवाल पूछे जाएंगे। इसमें 20 प्रतिशत सवाल बेहद आसान श्रेणी के होंगे तो 20 फीसदी प्रश्न कठिन श्रेणी से पूछे जाएंगे। साथ ही, 60 प्रतिशत सवाल औसत श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed