{"_id":"577e6a4c4f1c1bd7497fad4f","slug":"admission-schedule-iti-admission-schedule-haryana-iti-admission-schedule-haryana-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITI की 81300 सीटों पर दाखिले शुरू, करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ITI की 81300 सीटों पर दाखिले शुरू, करें ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Jul 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के दौरान ऑनलाइन काउंसिलिंग के जरिये दाखिला होगा। दाखिले के लिए उम्मीदवार 15 जुलाई तक आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर भेज सकते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि महिला उम्मीदवारों को काउंसिलिंग फीस नहीं होगी, जबकि अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को इस मद में 50 रुपये की अदायगी करनी होगी।
अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए काउंसिलिंग फीस 100 रुपये निर्धारित है। आवेदक अपने आवेदन प्रपत्र नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर भी जमा करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 50 रुपये की अतिरिक्त अदायगी करनी होगी। काउंसिलिंग फीस की अदायगी नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या स्क्रैच कार्ड के माध्यम से की जा सकेगी, जिसके लिए सभी जिला मुख्यालयों पर स्थित आईटीआई के काउंटरों पर 100 और 50 रुपये मूल्य के स्क्रैच कार्ड भी ब्रिकी केलिए उपलब्ध हैं।
प्रदेश में 148 सरकारी आईटीआई है, जिनमें 33 महिलाओं के लिए हैं। इसके अलावा 183 निजी संस्थान शामिल हैं, जिनमें दाखिले के लिए करीब 81300 सीटें उपलब्ध हैं। सभी को-एजुकेशनल संस्थानों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। मेवात स्थित सभी सरकारी आईटीआई में मेवात क्षेत्र के आवेदकों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। ट्रेड के आधार पर आईटीआई कोर्सों में दाखिले के लिए न्यूनतम पात्रता योग्यता कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास है।