फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   admission fee, manual system for admisssion fee, college admission, govt college, rohtak, haryana

कॉलेजों में दाखिला करा रहे हजारों स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर

Sun, 10 Jul 2016 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 10 Jul 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
admission fee, manual system for admisssion fee, college admission, govt college, rohtak, haryana
डीयू दाखिला - फोटो : कुमार संजय
कॉलेजों में दाखिला करा रहे हजारों स्टूडेंट्स को उच्चतर शिक्षा विभाग ने बहुत बड़ी राहत दी है। निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत सरकारी कॉलेजों में अब मैन्युअल फीस भी जमा हो सकती है। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग ने अपने फैसले को वापस ले लिया है। विभाग की तरफ से कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों की सुविधा के लिए वह कॉलेज में मैन्युअल तरीके से फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष तक मेरिट में आने वाले छात्र बैंकों के अलावा ऑनलाइन या फिर कॉलेज के माध्यम से फीस जमा करा सकते थे। इस सत्र के शुरूआत में उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से कॉलेजों को निर्देश दिए गए थे कि वह मैन्युअल फीस जमा नहीं करेंगे। मेरिट में आने वाले छात्र को बैंक या ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। शुक्रवार को यूजी कोर्सों की पहली मेरिट में शामिल होने वाले छात्रों की फीस जमा करने का अंतिम दिन था।
विज्ञापन


ऐसे में बैंकों में छात्रों की मारामारी को देखते हुए विभाग शुक्रवार को बैकफुट पर आ गया। दोपहर में सभी सरकारी कॉलेजों को मेल के माध्यम से निर्देश दिए गए कि वह कॉलेजों में मैन्युअल तरीके से भी फीस जमा कर सकते हैं। विभाग के इस निर्देश के बाद छात्रों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed