यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार से
- परीक्षा से एक दिन पहले विवि ने बुलाई अहम बैठक
- सभी कॉलेजों को कहा, इस बार कोई लापरवाही न हो
- पुराने अनुभवों से सीख लेने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं से ठीक पहले विवि ने सभी कॉलेजों के निदेशक, प्राचार्य और परीक्षा पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई। बैठक में सख्त हिदायत दी गई कि इस बार परीक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
सोमवार को तकनीकी विवि में सभी संबद्ध कॉलेजों के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। बैठक में कुलपति प्रो. पीके गर्ग, कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल, परीक्षा नियंत्रक कुंवर सिंह बैंसला सहित सभी अधिकारी शामिल हुए। बैठक में पुराने अनुभवों के आधार पर इस बार त्रुटिरहित परीक्षा आयोजन पर फोकस किया गया।
सभी पर्यवेक्षकों को भी हिदायत दी गई कि वह किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की चूक न होने दें। साथ ही अगर प्रश्न पत्र में कोई प्रिंटिंग मिस्टेक भी आए तो उसका त्वरित समाधान करने पर फोकस करने की हिदायत दी गई।
प्रश्नपत्र में मिले गलती तो हमें बताएं
आपको बता दें कि इससे पहले विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में हर दिन कोई न कोई बड़ी खामी छात्रों के लिए मुसीबत बन गई थी। कभी प्रश्न पत्र गलत बंट गए थे तो कभी प्रश्न पत्र में कोई गलती सामने आ जाती थी। इस बार विवि का मकसद ऐसी सभी गलतियों को दूर करने का है। अब यह देखने वाली बात होगी कि मंगलवार से शुरू होने जा रही परीक्षाओं में इस बार विवि कितना सफल हो पाएगा।
यहां दें जानकारी
तकनीकी विवि की परीक्षाओं में हिस्सा लेने जा रहे छात्र अगर प्रश्न पत्र या व्यवस्था में कोई गड़बड़ी पाते हैं तो वह हमें बता सकते हैं। इसके लिए वह हमारे मोबाइल नंबर 8392922180 पर फोन या वॉट्स एप कर सकते हैं। अगर उनका दावा सही पाया गया तो उसे प्रकाशित किया जाएगा। हमें ईमेल आईडी aftaba@ddn.amarujala.com पर मेल भी कर सकते हैं।