फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand Public Service Commission reduced the JE 90 post.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने घटाए जेई के 90 पद

Fri, 18 Mar 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 18 Mar 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
 Uttarakhand Public Service Commission reduced the JE 90 post.
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : logo

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ अभियंता (जेई-सिविल) के 90 पदों पर कटौती कर दी है। आयोग ने उत्तराखंड शासन के पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इस संबंध में अधिकृत वेबसाइट पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव एचएन पांडे की ओर से सूचना जारी कर दी गई है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सात अप्रैल 2015 को संयुक्त कनिष्ठ अभियंता चयन परीक्षा 2013 के अंतर्गत अन्य विभागों सहित लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता सिविल के 249 पदों को विज्ञापित किया था। जिनमें सामान्य के 176, एससी के 38, एसटी के 10 और ओबीसी के 25 पद निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन


अब 249 पदों के स्थान पर 159 पदों पर होगी भर्ती:
22 दिसंबर 2015 को उत्तराखंड शासन की ओर से जारी पत्र के क्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोक निर्माण विभाग में जेई सिविल के कुल पदों की संख्या को घटाते हुए 159 कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार अब आयोग की ओर से सामान्य के 73, एसी के 33, एसटी के 6 और ओबीसी के 47 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। 

वहीं कनिष्ठ अभियंता सिविल और कनिष्ठ अभियंता विद्युत, ग्रामीण निर्माण विभाग का वेतनमान संशोधित करते हुए 4200 रुपये के स्थान पर 4600 कर दिया है।

यह है वेबसाइट---------ukpsc.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed