{"_id":"56ec0e7d4f1c1b50248b4fe4","slug":"uttarakhand-public-service-commission-reduced-the-je-90-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने घटाए जेई के 90 पद ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने घटाए जेई के 90 पद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 18 Mar 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ अभियंता (जेई-सिविल) के 90 पदों पर कटौती कर दी है। आयोग ने उत्तराखंड शासन के पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिकृत वेबसाइट पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव एचएन पांडे की ओर से सूचना जारी कर दी गई है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सात अप्रैल 2015 को संयुक्त कनिष्ठ अभियंता चयन परीक्षा 2013 के अंतर्गत अन्य विभागों सहित लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता सिविल के 249 पदों को विज्ञापित किया था। जिनमें सामान्य के 176, एससी के 38, एसटी के 10 और ओबीसी के 25 पद निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन
अब 249 पदों के स्थान पर 159 पदों पर होगी भर्ती:
22 दिसंबर 2015 को उत्तराखंड शासन की ओर से जारी पत्र के क्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोक निर्माण विभाग में जेई सिविल के कुल पदों की संख्या को घटाते हुए 159 कर दिया है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार अब आयोग की ओर से सामान्य के 73, एसी के 33, एसटी के 6 और ओबीसी के 47 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
वहीं कनिष्ठ अभियंता सिविल और कनिष्ठ अभियंता विद्युत, ग्रामीण निर्माण विभाग का वेतनमान संशोधित करते हुए 4200 रुपये के स्थान पर 4600 कर दिया है।
यह है वेबसाइट---------ukpsc.gov.in