{"_id":"5743fc934f1c1b2f2d6907bf","slug":"uttarakhand-board-result-will-announced-on-25-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आज आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें रिजल्ट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 May 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट 25 मई बुधवार को जारी होगा। सुबह 11 बजे बोर्ड सभागार में सभापति आरके कुंवर उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का परिणाम घोषित करेंगे। इस रिजल्ट को अमर उजाला की वेबसाइट (results.amarujala.com) पर भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. आरडी शर्मा ने बताया इस साल परीक्षा में 3,02667 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें इंटरमीडिएट में 1,35645 परीक्षार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
हाईस्कूल में कुल 1,67022 परीक्षार्थियों में से 160127 संस्थागत और 6895 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 9973 परीक्षार्थी कम हुए। इस वर्ष प्रदेश में 13 नए केंद्र बनाए गए। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक हुआ था।
विज्ञापन
टेलीफोन पर भी मालूम कर सकते हैं रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का रिजल्ट पहली बार टेलीफोन पर भी मालूम किया जा सकेगा। बोर्ड सचिव डॉ. आरडी शर्मा ने बताया रिजल्ट परिषद की वेबसाइट और yourresult.nic.in में देख सकते हैं। साथ ही पहली बार परीक्षार्थी आईवीआरएस के टेलीफोन नंबर 011-24300698 पर भी परीक्षाफल प्राप्त कर सकते हैं।