उत्तराखंड बोर्डः 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, अमर उजाला की वेबसाइट पर देखें...
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट बुधवार सुबह 11 बजे घोषित कर दिया गया।
इस रिजल्ट को अमर उजाला की वेबसाइट (results.amarujala.com) पर भी देखा जा सकेगा। बोर्ड के सभापति आरके कुंवर और सचिव आरडी शर्मा ने रिजल्ट घोषित किया।
दसवीं का परिणाम जानने के लिए क्लिक करें: http://goo.gl/OgJ9Tm
बारहवीं का परिणाम जानने के लिए क्लिक करें: http://goo.gl/7dn7KM
पहली बार परीक्षार्थी आईवीआरएस के माध्यम से टेलीफोन नंबर 011-24300698 पर भी परीक्षाफल प्राप्त कर सकते हैं।
3,02667 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. आरडी शर्मा ने बताया इस साल परीक्षा में 3,02667 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें इंटरमीडिएट में 1,35645 परीक्षार्थी शामिल रहे।
हाईस्कूल में कुल 1,67022 परीक्षार्थियों में से 160127 संस्थागत और 6895 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 9973 परीक्षार्थी कम हुए।
इस वर्ष प्रदेश में 13 नए केंद्र बनाए गए। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक हुआ था।