फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   UPMT exams application process begin the monday.

UPMT परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू

Sun, 20 Mar 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Mar 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
UPMT exams application process begin the monday.
यूपीएमटी आवेदन प्रक्रिया - फोटो : demo

राज्य कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (यूपीएमटी) 2016 की आवेदन प्रक्रिया सोमवार सुबह नौ बजे से शुरू होने जा रही है। पहली बार पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का शुल्क सामान्य एवं ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 2000 रुपये होगा। आरक्षित वर्ग के लिए शुल्क 1400 रुपये होगा। 
विज्ञापन


फर्जीवाड़ा रोकने को होगी वीडियोग्राफी और बायोमीट्रिक हाजिरी 
शुल्क इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, ई-चालान या बैंक ड्राफ्ट से जमा किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसके लिए सुविधा केंद्र प्रदेशभर में बनाए गए हैं, जिसकी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए न केवल वीडियोग्राफी और बायोमीट्रिक हाजिरी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी बल्कि फोरेंसिक स्याही से अंगूठे के निशान भी लिए जाएंगे।

यह होंगे परीक्षा केंद्र
अल्मोड़ा, देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर, गोपेश्वर और उत्तरकाशी।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 21 मार्च 2016
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 25 अप्रैल 2016
प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड की तिथि : 5 मई 2016
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 15 मई 2016 (सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक)
परीक्षाफल जारी करने की तिथि : 31 मई 2016 तक

सीटों का विवरण
कालेज --- कोर्स ---- सीटें
राजकीय मेडिकल कालेज, श्रीनगर - एमबीबीएस - 85
राजकीय मेडिकल कालेज, हल्द्वानी - एमबीबीएस - 85
हिमालयन इंस्टीट्यूट, जौलीग्रांट - एमबीबीएस    - 25
एसजीआरआर मेडिकल कालेज    - एमबीबीएस - 25
सीमा डेंटल कालेज, ऋषिकेश - बीडीएस - 50
उत्तरांचल डेंटल कालेज, देहरादून- बीडीएस- 50

(राजकीय दून मेडिकल कालेज को मान्यता के आधार पर सीटों की संख्या बढ़ जाएगी।)

यहां करें आवेदन : www.hnbumu.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed