{"_id":"572cdf164f1c1b083f5cd0fa","slug":"tricity-daughters-occupy-first-three-places-in-12-isc-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के रिजल्ट में बेटियों का दम, पहले तीनों स्थान पर जमाया कब्जा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
12वीं के रिजल्ट में बेटियों का दम, पहले तीनों स्थान पर जमाया कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
छात्राएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं आईएससी के रिजल्ट में बेटियों ने दिखाया दम, पहले तीनों स्थान पर लड़कियों ने मारी बाजी। सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फील्ड की छात्रा सरगुन कौर लालिया ने 12वीं आईएससी (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) रिजल्ट में 98 फीसदी अंक लेकर ट्राइसिटी में ओवर ऑल टॉप किया है। आईएएस बनने का सपना पाले सरगुन ने कहा कि उसे अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन यह तो उससे भी बेहतर रहा।
विज्ञापन
12वीं रिजल्ट में इस बार आर्ट्स (कला) संकाय का ही दबदबा रहा है। ट्राइसिटी में ओवर ऑल पहले तीनों स्थानों पर आर्ट्स के ही टॉपर रहे हैं। रिजल्ट की खास बात यह रही कि पहले तीनों स्थानों पर बेटियों ने ही बाजी मारी है। कामर्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल संकाय में भी लड़कियां ही टॉपर हैं।
विज्ञापन
ओवर ऑल रिजल्ट में स्ट्रॉबेरी फील्ड की राहत सेखों और महकदीप ने 97.25 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि इसी स्कूल की नितलीन कौर ने 96.50 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
कामर्स में दो लोग टॉपर
12वीं कामर्स में सेंट जेवियर्स स्कूल की हरमन कौर और स्ट्रॉबेरी फिल्ड की निमित्रा महाजन ने 94.75 फीसदी अंकों के साथ सयुक्त रूप से ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल किया है। सेंट जेवियर्स की प्रिया राज कौर ने 94 फीसदी के साथ दूसरा और लीसा 93.75 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
मेडिकल में युक्ता शर्मा टॉपर
सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा युक्ता शर्मा ने मेडिकल संकाय में 92 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। मोहाली स्थित वाईपीएस की छात्रा पुनीत कौर ने 90 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।
नॉन मेडिकल में देवांशी प्रताप बनी टॉपर
12वीं नॉन मेडिकल संकाय में सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फील्ड की छात्रा देवांशी प्रताप ने 95.5 फीसदी अंकों के साथ ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल किया है। सेंट जेवियर्स स्कूल-44 के अक्षित ठाकुर ने 95 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। मोहाली स्थित वाईपीएस स्कूल के अविनाश सिंह संधू ने 94.75 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।