{"_id":"572854a94f1c1b372c5ccec3","slug":"transfer-teacher-transfer-teacher-transfer-stay-cm-khattar-court-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमान: हरियाणा में टीचरों के तबादलों पर मुख्यमंत्री ने लगाई रोक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फरमान: हरियाणा में टीचरों के तबादलों पर मुख्यमंत्री ने लगाई रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 04 May 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में टीचरों के तबादले पर रोक लगाने के सरकार ने आदेश दिए हैं। इस आदेश के मुताबिक केवल अदालत के आदेश पर हुए ट्रांसफर ही फिलहाल किए जा सकेंगे। 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की बैठक में फैसला लिया गया। इस संबंध में विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश भेजने सहित विभिन्न जिलों के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अलग अलग जिलों से इंटर डिस्ट्रिक्ट पॉलिसी के तहत जेबीटी के स्टेशन अलॉटमेंट करने संबंधी प्रस्तावों को भी वापस कर दिया गया है।
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि पिछले महीने मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इंटर डिस्ट्रिक्ट कैडर टीचर ट्रांसफर भी नई ट्रांसफर पॉलिसी के मुताबिक किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से काउंसलिंग भी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। सभी डीईईओ को निर्देश दिए गए हैं कि जिन शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी हो चुके हैं, वह जल्द से जल्द संबंधित जोन का विकल्प दें, ताकि उन्हें स्टेशन अलॉट किए जा सकें।
साथ ही सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी(डीईईओ)को निर्देश दिए गए हैं कि अपने जिलों में रिक्तियों की संख्या सार्वजनिक करें ताकि शिक्षकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में उन सभी तबादलों को निरस्त कर दिया गया है, जो अप्रैल के बाद प्रभावी किए गए हैं।
विज्ञापन
बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि इंटर डिस्ट्रिक्ट पॉलिसी के तहत जेबीटी टीचर्स को स्टेशन अलॉट करने संबंधी प्रस्तावों को भी वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सीएम के ओएसडी मुकुल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव(सेकेंडरी एजुकेशन), निदेशक सहित अन्य अधिकारी भी शामिल थे।