फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Campus ›   Today would be the SOL admission, the less points the better option for those

आज से होंगे एसओएल में दाखिले, कम अंक वालों के लिए बेहतर विकल्प

Fri, 15 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Today would be the SOL admission, the less points the better option for those
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय में कम अंकों के चलते दाखिला ना पाने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे छात्र डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में दाखिला ले सकते हैं। 

विज्ञापन


एसओएल प्रशासन 15 जुलाई, आज से स्नातक के पांच पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। यहां बिना विलंब शुल्क के 31 अगस्त तक दाखिला लिया जा सकता है जबकि 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 सितंबर तक दाखिला लिया जा सकेगा।  
विज्ञापन


कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के निदेशक प्रो. सीएस दुबे ने बताया कि जो छात्र सीए व अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज की पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए यह दाखिले का अच्छा विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन दाखिले के लिए छात्रों को www.sol.du.ac.in  पर जाकर लॉग-इन करना होगा। वहीं बीपीएल व दिव्यांग श्रेणी के छात्रों को ऑफलाइन फॉर्म का विकल्प भी दिया जा रहा है। 

इस श्रेणी के छात्रों को दस्तावेज के साथ एसओएल के उत्तरी व दक्षिणी परिसर में जाकर ऑफलाइन फॉर्म लेना होगा। वहीं इन्हें फीस में भी राहत मिलेगी। हालांकि यह राहत उन्हें दाखिला लेने के बाद मिलेगी। 

इन छात्रों को पहले शुल्क जमा कराना होगा। इसके बाद वे प्रशासन से शुल्क लौटाने के लिए आवेदन करेंगे। डीयू के समान पाठ्यक्रम पढ़ाने की तैयारी एसओएल प्रशासन इस बार से एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। 

दरअसल, प्रशासन डीयू के कॉलेजों में पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम ही एसओएल के छात्रों को उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है प्रशासन का प्रयास है कि एक समान पाठ्यक्रम योजना को जल्द लागू किया जाए। 


भले ही पाठ्यक्रम एक समान हो जाए लेकिन एसओएल में वार्षिक परीक्षा का सिस्टम ही लागू रहेगा। जबकि रेगुलर कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम के तहत परीक्षाएं होती हैं। एसओएल में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम बीए प्रोग्राम, बीकॉम प्रोग्राम, बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान, बीए ऑनर्स अंग्रेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed