{"_id":"56ffdf6f4f1c1bd772f001a4","slug":"today-will-be-again-test-in-pauri","type":"story","status":"publish","title_hn":" हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा खत्म, लेकिन हिंदी का पेपर होगा दोबारा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा खत्म, लेकिन हिंदी का पेपर होगा दोबारा
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Sat, 02 Apr 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षाएं शनिवार को संपन्न हो गईं। हालांकि पौड़ी जिले में प्रश्न-पत्र लीक होने से रविवार को हाईस्कूल हिंदी का दोबारा पेपर होगा। इस साल प्रदेश में 1317 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें पौड़ी जिले में सबसे ज्यादा 157 और चंपावत में सबसे कम 26 परीक्षा केंद्र थे।
विज्ञापन
बोर्ड के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि पौड़ी जनपद में परीक्षा नियंत्रक की लापरवाही के चलते पेपर लीक हुआ था। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 3,02,667 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
जिसमें इंटर के 1,35,645 और हाईस्कूल में 1,67,022 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 58 नये केंद्र बनाए गए थे। नकलचियों पर नजर रखने के लिए 144 सचल दस्ते तैनात रहे। राज्य स्तर पर सात सचल दल, दोनों मंडलों में तीन-तीन, प्रत्येक जनपद में तीन और ब्लाक में एक सचल दस्ता बनाया गया था।
विज्ञापन
दस अप्रैल से शुरू होगा मूल्यांकन
बोर्ड अधिकारी अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियों में जुट गए हैं। अपर सचिव ने बताया कि मूल्यांकन 10 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए राज्य में 30 केंद्र बनाए गए हैं।
नकलचियों की संख्या में गिरावट
अब तक बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 13 नकलची पकड़े गए। पौड़ी जनपद में सबसे अधिक तीन नकलची सचल दल ने पकड़े। 2010 में कुल 92 नकलची पकड़े गए। वर्ष 2011 में 35, वर्ष 2012 में 32, वर्ष 2013 में 13, वर्ष 2014 में 25 और वर्ष 2015 की 57 नकलची पकड़े गए।