फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Time management Keep in mind of AIPMT examination.

AIPMT : तैयारी के दौरान समय प्रबंधन का रखें खास ख्याल

Sat, 16 Apr 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Apr 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
Time management Keep in mind of AIPMT examination.
- फोटो : demo pic

ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए एक मई को एआईपीएमटी होने जा रही है। परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अभी से समय प्रबंधन की खास तैयारी करनी चाहिए। 

विज्ञापन


इसकी मुख्य वजह यह है कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में घड़ी ले जाने की परमीशन नहीं मिलेगी। एक मई को राजधानी में करीब 20 केंद्रों पर एआईपीएमटी का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


7:30 बजे से शुरू होगी परीक्षा केंद्र पर एंट्री
दस बजे परीक्षा शुरू होने से पहले सुबह 7:30 बजे से परीक्षा केंद्र पर एंट्री मिलनी शुरू हो जाएगी। यहां सभी कागज चेक किए जाएंगे। लिहाजा, पहले तो परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे। दूसरी बात, परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में फिजिक्स के 45, कैमिस्ट्री के 45 और बायोलॉजी के 90 प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां समय प्रबंधन सबसे अहम होता है। बंसल क्लासेज के सेंटर मैनेजर राजेंद्र बंसल ने बताया कि अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह फिलहाल तैयारी के दौरान अपने पास घड़ी रखें। 

एक सवाल को हल करने में लगे कम से कम समय
सवाल हल करने में कितना टाइम लग रहा है, इसे नोट करें। कोशिश करें कि हर दिन प्रैक्टिस करके इस समय को घटा लें, ताकि एक सवाल को हल करने में कम से कम समय लगे। 

इसके अलावा एआईपीएमटी के पुराने प्रश्न पत्रों को स्ट्रेटजी बनाकर हल करें। इससे लाभ यह होगा कि आप अपने पसंदीदा सब्जेक्ट को ज्यादा जल्दी हल कर पाओगे। परीक्षा में भी यह फार्मूला काफी फायदेमंद साबित होगा।


ईमेल पर पूछें सवाल, दूर करें असमंजस
अगर आप एआईपीएमटी के पेपर पैटर्न, परीक्षा से जुड़े सवाल, कठिनता और सरलता का स्तर, परीक्षा की मेरिट आदि कोई भी जानकारी लेना चाहते हैं तो इससे जुड़े तमाम सवाल हमारे विशेषज्ञों से पूछ सकते हैं। इसके लिए आप अपने सवाल हमें ईमेल करें। हम सभी सवाल और उनके जवाब अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे। हमारी ईमेल आईडी है aftaba@ddn.amarujala.com

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed