फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   three nursing colleges recognition application canceled.

तीन नर्सिंग कालेजों के मान्यता आवेदन निरस्त

Sun, 17 Apr 2016 09:52 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Apr 2016 09:52 AM IST
सार

  • 11 नर्सिंग कॉलेजों में जल्द होगा मान्यता को निरीक्षण
  • इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने जारी किया पत्र

विज्ञापन
three nursing colleges recognition application canceled.
नर्सिंग

विस्तार

इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने नए सत्र 2016-17 के लिए तीन कॉलेजों के मान्यता आवेदन निरस्त कर दिए हैं। साथ ही सूबे में 11 नर्सिंग कॉलेजों को नए सत्र की मान्यता के आवेदन स्वीकार करते हुए जल्द ही निरीक्षण कराने की सूचना दी है। 

विज्ञापन


काउंसिल ने अपनी वेबसाइट पर सभी सूचनाएं जारी की हैं। जिन कॉलेजों के आवेदन निरस्त किए गए हैं, उनमें फिलहाल संबंधित कोर्स के लिए निरीक्षण नहीं होगा। 
विज्ञापन


अच्छी बात यह है कि इस बार समय रहते हुए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों ने भी मान्यता के लिए आवेदन भेज दिए, जो कि स्वीकार कर लिए गए। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए नर्सिंग सीटों पर दाखिला आसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके आवेदन हुए रिजेक्ट-
कॉलेज का नाम-कोर्स

  • अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार-एमएससी नर्सिंग
  • बृज इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार-जीएनएम
  • दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फैकल्टी, देहरादून-पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग

इन कॉलेज के आवेदन हुए स्वीकार

three nursing colleges recognition application canceled.
exam
कॉलेज का नाम-कोर्स
  • अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार-जीएनएम
  • दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फैकल्टी, देहरादून-बीएससी नर्सिंग
  • दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फैकल्टी, देहरादून-जीएनएम
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अल्मोड़ा-बीएससी नर्सिंग
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चमोली-बीएससी नर्सिंग
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पौड़ी-बीएससी नर्सिंग
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पिथौरागढ़-बीएससी नर्सिंग
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्रीनगर-बीएससी नर्सिंग
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्रीनगर-जीएनएम
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, टिहरी-बीएससी नर्सिंग
  • पाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नैनीताल-एमएससी नर्सिंग
  • सैनी नर्सिंग स्कूल, हरिद्वार-जीएनएम

डेंटल कॉलेजों की मान्यता को भी समयसीमा
देशभर में डेंटल कॉलेजों की मान्यता के लिए भी अब समय सीमा तय कर दी गई है। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी पत्र के मुताबिक वर्ष 2017 से सभी डेंटल कॉलेजों को मान्यता के लिए हर हाल में 15 मार्च से 7 अप्रैल 2016 के बीच आवेदन करना होगा।

फिलहाल नए परिवर्तन के चलते यह तिथि बढ़ाकर 28 अप्रैल की जा सकती है। इसके बाद डीसीआई की छह मई तक हर हाल में केंद्र सरकार को आवेदन अग्रसारित करने होंगे। आने वाले समय में निश्चित तौर पर इससे डेंटल की पढ़ाई आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed