फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The preparations for convocation fast

जम्मू विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज

Wed, 23 Mar 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 23 Mar 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
The preparations for convocation fast
जम्मू व‌िश्वव‌‌िद्यालय - फोटो : FILE

जम्मू विश्वविद्यालय में आगामी दो अप्रैल को हो रहे 16वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। वीरवार को कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने 24 आयोजन कमेटियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। कमेटियों को तय समय पर सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए। इस बीच आयोजन स्थल जनरल जोरावर सिंह सभागार की मरम्मत और अन्य कार्यों को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में आगामी 19 मार्च से होली के अवकाश घोषित होने के बावजूद छुट्टियों में आयोजन कमेटियों के सदस्य काम करेंगे। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2014 सेशन के 88 टॉपरों के अलावा 104 पीएचडी धारकों को डिग्रियां वितरित की जानी हैं। इस बीच दीक्षांत समारोह के लिए पिछले दो दिन में 70 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


कुलपति ने कमेटी प्रतिनिधियों को सभी जरूरी कार्यों को शीघ्र मुकम्मल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय मजबूत बनाकर काम करने को कहा। कंट्रोलर संजीव महाजन के अनुसार दीक्षांत समारोह की तैयारियों में तेजी लाई गई है। विवि की ओर से गत 14 से 18 मार्च तक दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन मांगें गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विद्यार्थियों की ओर से आवेदन दिए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद टॉपरों की सूची फाइनल कर दी जाएगी। टॉपरों को जो पदक दिए जाएंगे, उन्हें पंजाब से मंगवाया जा रहा है। आगामी अवकाश के दौरान भी सभी कमेटी सदस्यों को इंतजामों को पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। समारोह में देश के उपराष्ट्रपति हमीद अंसारी, मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल हो रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि जम्मू विश्वविद्यालय में 15 मई 2007 को विशेष दीक्षांत समारोह में तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को आनरिज की डिग्री प्रदान की गई थी। इस बार मुख्य न्यायाधीश को यह डिग्री प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed