{"_id":"570296834f1c1b1e4bc81230","slug":"teacher-salaries-from-yield-intreasury","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेजरी से निकलेगा अब शिक्षकों का वेतन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ट्रेजरी से निकलेगा अब शिक्षकों का वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षकों का वेतन ट्रेजरी से निकलेगा। शासन की ओर से जल्द ही इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री सोहन माजिला ने कहा कि शिक्षा सचिव की ओर से संघ को इसका आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने पूर्व में आंदोलन का ऐलान किया था, लेकिन शासन की ओर से मांगों पर अमल के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया गया।
विज्ञापन
जल्द होगा जीओ जारी
उन्होंने कहा कि जिन मांगों पर शासन से आश्वासन मिला उन पर अमल के लिए वे शिक्षा सचिव से मिले। शिक्षा सचिव ने कहा कि ट्रेजरी से वेतन और शिक्षकों को तीन उपार्जित अवकाश का जल्द जीओ जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव ने एलटी से प्रवक्ता के पद पर प्रमोशन और शीघ्र काउंसिलिंग का भी आश्वासन दिया। दूसरी ओर महिला शाखा की 29 प्रवक्ताओं का स्थायीकरण किया गया है।