फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   teacher husband wife transfer in nearest school.

अब मिटेंगी शिक्षक पति-पत्नी के बीच की दूरियां

Tue, 03 May 2016 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 May 2016 03:05 AM IST
सार

  • शासन ने शिक्षा निदेशक को दिए नजदीकी स्कूलों में तैनाती के आदेश 
  • बच्चों की पढ़ाई और परिवार की बेहतर देखभाल का दिया हवाला 

विज्ञापन
teacher husband wife transfer in nearest school.
टीचर

विस्तार

शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक पति-पत्नियों के लिए खुशखबरी है। अब दोनों के स्कूलों के बीच की दूरियां कम होंगी। शासन ने इस बाबत शिक्षा निदेशक को निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन ने कहा कि शिक्षक पति पत्नी एक ही जगह पर रहेंगे तो बच्चों को ठीक से पढ़ा सकेंगे और परिवार की भी बेहतर देखभाल कर सकेंगे। नियमावली में भी इसका प्रावधान है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में शिक्षक पति पत्नी के एक स्कूल में या नजदीक के स्कूलों में तैनाती के नियम के बावजूद कई शिक्षक और शिक्षिकाएं एक-दूसरे से 80 से 90 किलोमीटर की दूरी पर तैनात हैं। कुमाऊं मंडल में जहां ये तबादले पति-पत्नी के कार्यरत विद्यालय के जिले में उपलब्ध रिक्त पदों पर किए गए हैं।
विज्ञापन


नजदीक के स्कूलों में होगी तैनाती
वहीं गढ़वाल मंडल में पति पत्नी के कार्यरत विद्यालय के ब्लॉक में उपलब्ध रिक्त पदों पर किए गए हैं। शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन ने कहा कि यह भी देखने में आया है कि पति या पत्नी को एक दूसरे के स्कूल से 80 से 90 किलोमीटर की दूरी पर तैनाती दी गई है। शिक्षा सचिव ने कहा कि ऐसे शिक्षकों को अब नजदीक के स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक बेसिक और माध्यमिक को जारी निर्देश में उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के माध्यम से ऐसे शिक्षकों से विकल्प लेकर उनकी तैनाती की जाए। पति पत्नी दोनों एक साथ रह सकें इसके लिए तैनाती में निकट का विकासखंड और जिले की सीमा को न जोड़ा जाए। बता दे कि हाईकोर्ट में कुछ याचिकाओं के बाद विभाग की ओर से मामले का संज्ञान लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed