फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   summer games, online apply for summer games, anil vij, minister vij, chandigarh

गर्मियों में साहसिक खेलों में भाग लेना चाहते हैं तो आवेदन करें

Thu, 28 Apr 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 28 Apr 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
summer games, online apply for summer games, anil vij, minister vij, chandigarh
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से साहसिक खेल अकादमियां बनाई गई हैं। इसके लिए ग्रीष्मकालीन साहसिक कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए विज ने बताया कि 15 से 29 वर्ष के इच्छुक युवक व युवतियां संबंधित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पांच मई है। 
विज्ञापन


ऋषिकेश में रीवर राफ्टिंग रोमांचक प्रतियोगिता आयोजित होगी, जबकि रॉक क्लाइबिंग और साहसिक गतिविधियां मनाली और नारकंडा में होंगी। जल खेल प्रतियोगिताएं ब्यास नदी में आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि नेशनल एडवेंचर क्लब के सहयोग से रॉक क्लाइबिंग, रैपलिंग, जुमारिंग, ट्रेकिंग, फ्लाइंग फोक्स, वर्मा ब्रिज, रिवर क्रॉसिंग जैसी साहसिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed