{"_id":"574cb0f04f1c1b7707109072","slug":"submission-of-neet-2-application-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट 2: फॉर्म भरते वक्त रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नीट 2: फॉर्म भरते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 May 2016 03:00 AM IST
सार
- नीट 1 की तरह नीट 2 में नहीं मिलेगा आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का मौका
- स्टेट कोड भी सोच समझकर भरें, क्योंकि उसके आधार पर ही मिलेगी स्टेट की सीट
- आठ जुलाई को एडमिट कार्ड, 17 अगस्त को रिजल्ट आने की संभावना
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल की दूसरी प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट 2) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। फॉर्म भरते समय एक भी गलती हुई तो नीट 1 की तर्ज पर यहां गलती सुधारने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा स्टेट कोड भी सोच समझकर भरें, क्योंकि उत्तराखंड में इसी आधार पर एडमिशन किए जाने हैं।
विज्ञापन
नीट 1 की आवेदन प्रक्रिया के बाद सीबीएसई ने आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया था। लेकिन नीट 2 में ऐसा कोई मौका नहीं दिया जाएगा। लिहाजा, सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह सभी नियम कायदों को अच्छी तरह से पढ़कर ही अपना फॉर्म भरें।
विज्ञापन
8 जुलाई तक आएंगे एडमिट कार्ड
इसके अलावा स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी के मामले में भी सोचसमझकर एंट्री करें। जैसे अगर कोई छात्र आंध्र प्रदेश का है और उसके पास एकेडमिक डोमिसाइल गुजरात का है तो उसे आंध्र प्रदेश ही भरना होगा। सीबीएसई के मुताबिक नीट 2 का आयोजन 24 जुलाई को होना है, जिसके एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 8 जुलाई तक आ जाएंगे। नीट का रिजल्ट 17 अगस्त को संभावित है।
विज्ञापन
आंसर शीट नहीं होगी रीचेक
नीट 2 में अगर कोई अभ्यर्थी चाहेगा भी तो वह परीक्षा पूरी होने से पहले बाहर नहीं निकल पाएगा। आंसर शीट की रीचेकिंग का कोई प्रावधान नहीं है। केवल ओएमआर आंसर की को चैलेंज किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए एक हजार रुपये शुल्क लगेगा।
अगर दावा सही पाया गया तो पैसा लौटा दिया जाएगा। बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी ने बताया कि नीट 2 में पूरा सिलेबस नीट 1 जैसा ही है। 180 ही सवाल पूछे जाएंगे। अच्छी बात यह है कि छात्रों के पास तैयारी का ज्यादा समय उपलब्ध है।