मुक्त शिक्षा में छात्रों का रूझान, 31 हजार से ज्यादा दाखिले
- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में बढ़ी छात्रों की संख्या
- पहली बार विवि में छात्र संख्या पहुंची 31 हजार पार
- वर्ष 2009 में विश्वविद्यालय में थे केवल 178 छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में मुक्त शिक्षा के प्रति छात्रों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इस साल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में हुए 31 हजार से ज्यादा दाखिले इस बात की तस्दीक करते हैं। छात्रों के रुझान से संतुष्ट विश्वविद्यालय अब कुछ और नए कोर्स शुरू करने की योजना बना रहा है।
उत्तराखंड मुक्त विवि से मुक्त शिक्षा लेने वाले छात्रों की संख्या वर्ष 2009 के बाद से लगातार बढ़ रही है। 2009-10 में विवि में केवल 178 छात्र ही पंजीकृत थे। सत्र 2015-16 के लिए विवि में छात्र संख्या 26 हजार से ऊपर गई और इस साल छात्रों की संख्या 31 हजार पार कर गई है। छात्रों के लगातार बढ़ते भरोसे से विवि प्रशासन भी खुश है।
विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश रयाल ने बताया कि इस समय विवि के प्रदेश में आठ क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुड़की, हल्द्वानी, रानीखेत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हैं।
छात्रों की बढ़ती जा रही संख्या, बताते हैं आंकड़े
इन क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत राज्य में करीब 300 अध्ययन केंद्र हैं। सर्वाधिक छात्र गढ़वाल क्षेत्र से हैं, जिनमें देहरादून से करीब 8000, रुड़की क्षेत्रीय कार्यालय में 6000, पौड़ी कार्यालय में 3000, उत्तरकाशी कार्यालय में 3200 छात्र शामिल हैं। गढ़वाल मंडल में ही विवि के 20200 छात्र हैं। इस साल छात्रों की संख्या 31 हजार पार कर गई है।
सत्रवार विवि में छात्र संख्या-
सत्र छात्र
2006-07 2776
2007-08 875
2008-09 470
2009-10 178
2010-11 7365
2011-12 12603
2012-13 20963
2013-14 21623
2014-15 23585
2015-16 27150
2016-17 31000