{"_id":"57bfb8bf4f1c1b680cd5012e","slug":"student-union-election-candidate-door-to-door-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी होने के बावजूद वोट की खातिर दर-दर पहुंचे नेता","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छुट्टी होने के बावजूद वोट की खातिर दर-दर पहुंचे नेता
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Aug 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
dehradun student union election
राजधानी के डिग्री कॉलेजों में होने वाले छात्रसंघ चुनावों की तैयारी में जुटे छात्र नेताओं ने जन्माष्टमी की छुट्टी में भी चैन की सांस नहीं ली।
विज्ञापन
बिहारीगढ़ और छुटमलपुर से लेकर छात्र नेता विकासनगर और चकराता तक अपने पक्ष में मतदान के लिए छात्रों के घर-घर पहुंचे। डीएवी, डीबीएस और एसजीआरआर कॉलेज के छात्र नेता दिनभर गली-मोहल्लों में चक्कर काटते दिखे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कॉलेजों में जन्माष्टमी की छुट्टी की वजह से सुबह से ही छात्र संगठनों और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार की टीमें गठित कर दीं। कई जगहों पर छात्र नेता खुद गए तो कई जगहों पर अपने साथियों को प्रचार सामग्री के साथ भेजा।
विज्ञापन
डीएवी में एबीवीपी से अध्यक्ष पद के दोनों दावेदारों ने दिनभर भागदौड़ कर अपने पक्ष में माहौल बनाया। एसजीआरआर में एबीवीपी और एनएसयूआई के अलावा अन्य प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रचार किया।