फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   State Employees Joint Council being accused of arbitrary recruitment.

चहेतों को फिट करने के लिए नियम ताक पर रख हो रही भर्ती!

Thu, 17 Mar 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Mar 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
 State Employees Joint Council being accused of arbitrary recruitment.
टीचर - फोटो : demo pic

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने राजधानी के अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती में मनमानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि चहेतों को फिट करने के लिए विभाग और स्कूल प्रबंधन की ओर से नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। परिषद आज (शुक्रवार को) मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग करेगा।

विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह ने कहा कि वर्णी जैन इंटर कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसमें एक प्रवक्ता और तीन सहायक अध्यापकों की नियुक्ति होनी है। 
विज्ञापन


लेकिन स्कूल प्रबंधन और विभाग की ओर से नियमों को ताक पर रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग और स्कूल प्रबंधन की ओर से कुछ पदों की बंदरबांट की जा रही है। शिक्षक भर्ती के लिए 19 मार्च से साक्षात्कार होने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कुछ नहीं है, आरोप निराधार है। नियुक्तियों में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। मेरिट में जो आएगा वही नियुक्ति पाएगा। 
- संजय जैन, प्रबंधक वर्णी जैन इंटर कॉलेज 

शिक्षकों की नियुक्ति में विभाग का कोई लेना देना नही है। स्कूल प्रबंधन स्तर से नियुक्तियां की जा रही हैं। 
-एसपी खाली, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed