{"_id":"57178c7f4f1c1b7c418b4686","slug":"ssc-exam-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी की सीजीएलई परीक्षा हुई स्थगित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एसएससी की सीजीएलई परीक्षा हुई स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Apr 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2016 स्थगित हो गई है। आयोग ने इस संबंध में वेबसाइट पर सूचना जारी की है। राजधानी देहरादून में भी इस परीक्षा का आयोजन होना था। अब नई तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
एसएससी के अंडर सेक्रेटरी एके दधीच की ओर से जारी सूचना के मुताबिक आठ व 22 मई को आयोजित होने जा रही टियर -1 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब यह परीक्षा अगस्त 2016 में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की नई तिथियां जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। आयोग देश में तीन स्तरों पर परीक्षा कराता है।
विज्ञापन
नई तिथियों की सूचना अभ्यार्थियों को पहुंचाई जाएगी
टियर 1, टियर 2 और टियर 3 के तहत ग्रुप बी की नॉन गजेट और ग्रुप सी की नॉन टेक्निकल रिक्तियों के लिए परीक्षा का आयोजन कराया जाता है।
परीक्षा समय से स्थगित होने की सूचना वेबसाइट व अन्य माध्यमों से अभ्यर्थियों को भेजी जा रही है। नई तिथियों की सूचना भी अभ्यर्थियों तक समय से पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
यहां मिलेगी सूचना : www.ssc.nic.in