फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   sridev suman university private exam 2016 schedule.

श्रीदेव सुमन विवि की प्राइवेट परीक्षाएं 30 मई से

Mon, 23 May 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 May 2016 07:38 PM IST
सार

  • विवि ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम
  • संस्थागत, प्राइवेट और सांध्य कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ

विज्ञापन
sridev suman university private exam 2016 schedule.
छात्र - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने प्राइवेट परीक्षाओं का अंतिम कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि की परीक्षाएं 30 मई से शुरू होने जा रही हैं। इनमें न केवल प्राइवेट बल्कि बीएससी की संस्थागत और सांध्य कक्षाओं की परीक्षाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष प्राइवेट, संस्थागत और सांध्य कक्षाओं की परीक्षाएं 30 मई से तीन पालियों में शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली पाली सुबह सात बजे से दस बजे, दूसरी पाली 11 बजे से दोपहर दो बजे और तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी।

जानिए शेड्यूल
बीकॉम प्राइवेट, संस्थागत और ईवनिंग क्लासेज की परीक्षाएं छह जून से तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। एमकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 14 जून से शुरू होंगी। बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 30 मई से शुरू होने जा रही हैं। यह भी तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें-  परीक्षा कार्यक्रम

एमए प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं तीन जून से शुरू होंगी। विवि के कुलसचिव डॉ. एसएस रावत ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा नकलविहीन बनाने के लिए भी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। जिन छात्रों को अभी तक एडमिट कार्ड न मिला हो, वह अपने परीक्षा केंद्र पर इसके लिए संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed