फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   sridev suman university campus in dehradun.

श्रीदेव सुमन विवि ने बढ़ाए कदम, दून में खुलेगा कैंपस

Mon, 09 May 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 May 2016 07:19 PM IST
सार

  • श्रीदेव सुमन विवि दून में चलाएगा अपना परिसर
  • बीएससी, बीकॉम सहित कई कोर्सेज में होंगे दाखिले

विज्ञापन
sridev suman university campus in dehradun.
कम सीटों की वजह से हजारों छात्र दाखिले से वंचित रह जाते हैं। - फोटो : Demo pic

विस्तार

बीएससी के रेगुलर कोर्स में सीटों का संकट जल्द खत्म होने वाला है। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय अब दून में अपना परिसर खोलने की तैयारी में है। इसके लिए हाल ही में विवि को दो एकड़ जमीन उपलब्ध हो गई है। विवि कुलपति का कहना है कि वह नए सत्र से दाखिले शुरू करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


राजधानी के डीएवी, डीबीएस और एसजीआरआर पीजी कॉलेज में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद केवल अनुमन्य सीटों पर ही दाखिले शुरू हुए। तब से लेकर अब तक हर साल हजारों छात्र कम सीटों की वजह से दाखिले से वंचित रह जाते हैं। इस बीच श्रीदेव सुमन विवि को सरकार ने सहसपुर के भगवानपुर में दो एकड़ भूमि उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा परिसर निर्माण
विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि यहां जल्द ही परिसर निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जमीन उनके कब्जे में आ चुकी है। विवि के इस परिसर में वह बीएससी, बीकॉम के अलावा सभी प्रोफेशनल कोर्सेज भी संचालित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नए कोर्सेज भी शुरू किए जाएंगे। उनका मकसद नए सत्र 2016-17 से ही परिसर में पढ़ाई शुरू कराना है। इससे निश्चित तौर पर भारी संख्या में छात्रों के लिए आसानी हो जाएगी।


यह सुविधा भी मिलेगी
अभी विवि का कैंपस बादशाहीथौल, टिहरी में है। यहां केवल प्रशासनिक कार्य होते हैं। विवि में न तो प्रोफेसर हैं और न ही आज तक सिलेबस तैयार हो पाया है। अभी श्रीदेव सुमन विवि के छात्र गढ़वाल विवि के सिलेबस से परीक्षाएं दे रहे हैं। लिहाजा, नया परिसर बनने से न केवल विवि का खुद का सिलेबस होगा बल्कि छात्रों को भी परीक्षा संबंधी जरूरतों के लिए टिहरी की दौड़ लगाने से मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed