{"_id":"56ec2a644f1c1b82508b464a","slug":"sri-dev-suman-university-increased-the-first-year-application-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि ने बढ़ाई प्रथम वर्ष में आवेदन की तिथि ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
श्रीदेव सुमन विवि ने बढ़ाई प्रथम वर्ष में आवेदन की तिथि
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के द्वितीय और तृतीय वर्ष की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू होने जा रही है। साथ ही प्रथम वर्ष में आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विवि में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा यह भी तय किया गया कि प्राइवेट और संस्थागत छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं नौ मई से नौ जून तक चलेंगी। शुक्रवार को श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम प्रथम वर्ष प्राइवेट की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत छात्र वेबसाइट पर 25 मार्च तक पंजीकरण और 28 मार्च तक शुल्क जमा करा सकते हैं। जबकि परीक्षा केंद्र पर छात्र 31 मार्च तक अपना फॉर्म जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर 18 अप्रैल तक करें फॉर्म जमा:
बैठक में तय किया गया कि बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष के प्राइवेट छात्र 26 मार्च से 11 अप्रैल तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह छात्र 26 मार्च से 13 अप्रैल तक शुल्क जमा करा सकते हैं।
जबकि परीक्षा केंद्र पर 18 अप्रैल तक फॉर्म जमा करा सकते हैं। बैठक में तय किया गया कि इस सत्र की प्राइवेट और संस्थागत छात्रों की परीक्षा नौ मई से नौ जून के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं दस जून से शुरू होंगी।
बैठक में कुलसचिव डॉ. एसएस रावत, वित्त अधिकारी स्मृति खंडूरी, उप कुलसचिव दिनेश चंद्र, सहायक कुलसचिव परीक्षा त्रेपन सिंह पुंडीर, सहायक कुलसचिव वित्त विमल कुमार मिश्र, प्रभारी परीक्षा गोपनीय एमएमएस राणा और परीक्षा प्रभारी आरएस रावत मौजूद रहे।
यहां भरें ऑनलाइन प्राइवेट फॉर्म : www.sdsuv.net