आर्ट्स कॉलेज में चलेंगी स्पेशल ईवनिंग क्लास
- स्टूडेंट्स को आगामी सत्र का इंतजार नहीं करना होगा।
- स्टूडेंट्स को इतनी ट्रेनिंग दी जाएगी कि वह रोजगार प्राप्त कर सके।
- सभी उम्र के लोग अपनी रूझान के अनुसार काम कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वार्षिक परीक्षा के बाद चलेगी क्लास
लखनऊ विश्वविद्यालय के कला एवं शिल्प महाविद्यालय में जल्द ही स्पेशल इवनिंग क्लासेज का संचालन शुरू होगा। हालांकि, इन इवनिंग क्लासेज में रेगुलर कोर्स की जगह शॉर्ट टर्म कोर्स का संचालन होगा।
इन क्लासेज के लिए छात्र-छात्राओं को आगामी सत्र का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि वार्षिक परीक्षाएं खत्म होने के बाद इसका संचालन शुरू करने की तैयारी है।
सभी उम्र के लोग कर सकेंगे कोर्स
कॉलेज के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इन क्लासेज में पेंटिंग, प्रिंटिंग, फर्नीचर डिजाइनिंग, स्कल्पचर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं को इतनी ट्रेनिंग दी जाएगी कि वे रोजगार प्राप्त कर सकें। सभी उम्र वर्ग के लोग अपने रूझान के अनुसार कोर्स कर सकेंगे।
फिलहाल कॉलेज सिलेबस और सीटों का निर्धारण करने में लगा हुआ है। इसमें जो शिक्षक पढ़ाना चाहते हैं उनको तो बुलाया ही जाएगा साथ में अपनी -अपनी विद्या के बेस्ट स्टूडेंट्स के साथ एल्युमिनाई को भी प्रशिक्षण देने का अवसर दिया जाएगा।