फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Campus ›   Social Media vs Poster War start in Dusu Election 2018

डूसू चुनाव: सोशल मीडिया बनाम पोस्टर वार, छात्रों तक पैठ बनाने की कोशिश

Sat, 01 Sep 2018 04:45 AM IST
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
Social Media vs Poster War start in Dusu Election 2018
पोस्टर वार

दिल्ली विश्वविद्यालय में 12 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव (डूसू) का बिगुल बज चुका है। एनएसयूआई, एबीवीपी, सीवाईएसएस, आइसा व अन्य तमाम संगठन अपने प्रचार में जुट गए हैं। प्रचार के लिए काफी कम दिन मिलने के कारण यह चुनाव सोशल मीडिया बनाम पोस्टर वार हो गया है। इस बार संगठन प्रचार के लिए पोस्टर व पम्फलेट से ज्यादा सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। पेपरलेस कैंपेन को केंद्र में रख संगठनों ने सोशल मीडिया को ही अहम हथियार बनाया है।

विज्ञापन

 
एनएसयूआई के दिल्ली अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने बताया कि सीमित बजट, कम समय और प्रिंटेड पोस्टर पर पाबंदी के कारण खास रणनीति तैयार की है। उम्मीदवारों को प्रचार के लिए महज चार से पांच दिन मिल रहे हैं। ऐसे में डूसू से जुड़े 52 कॉलेजों के सवा लाख छात्रों तक कम दिनों में पहुंच बनाना मुश्किल है। कॉलेज वाइज काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के माध्यम से छात्रों तक पहुंच बना रहे हैं। सोशल मीडिया युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, लिहाजा इस पर घोषणा पत्र, मुद्दे डाले जा रहे हैं। फिर उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से छात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। खासकर ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं जो कि ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। हमारा संगठन सोशल मीडिया पर काफी मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी की अगले सप्ताह बनेगी चयन समिति 

Social Media vs Poster War start in Dusu Election 2018
पोस्टर वार

एबीवीपी की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मोनिका चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए खास रणनीति बनाई है। इसके लिए संगठन स्तर पर भी टीमें बनाई गई हैं जो कि सिर्फ सोशल मीडिया पर ही फोकस किए हुए हैं। एबीवीपी व्हाट्सएप ग्रुप, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर भी सक्रिय है। जहां से संगठन की गतिविधियों के संबंध में छात्रों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है।

व्हाट्सएप, ट्विटर व इंस्टाग्राम पर संगठन की उपलब्धियों व अन्य संगठनों की कमियों को उजागर किया जा रहा है। संगठन के मुद्दों को भी छात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। एबीवीपी के पेज के माध्यम से संगठन के कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रचार के लिए सीमित समय होने के कारण इस तरह से प्रचार का लाभ निश्चित तौर पर होगा। मौजूदा समय में छात्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में उनसे संपर्क साधने का यह सबसे बेहतर हथियार बन रहा है। 

एबीवीपी की ओर से प्री डूसू कैंपेन के लिए पहले ही संभावित 9 उम्मीदवारों सुधीर डेढ़ा, अंकिव बसोया, जगत तंवर, शक्ति सिंह, रवि यादव, नवीन कुमार, प्रज्ञा मलिक, योगित राठी तथा ज्योति चौधरी का चयन कर लिया है। अब इनमें से चार उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए अगले सप्ताह चयन समिति बनेगी।

यह समिति टिकट के इन दावेदारों का प्री डूसू कैंपेन के दौरान प्रदर्शन को देखेगी। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही एबीवीपी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी और उसके बाद ही घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed