{"_id":"56faa59f4f1c1be44af001aa","slug":"six-scouts-and-guides-honors-by-president-s-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ के छह छात्रों को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ के छह छात्रों को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
छात्र
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ के छह छात्रों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनमें तीन स्काउट और तीन गाइड शामिल हैं। इस कामयाबी पर स्कूल प्रशासन ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
केवि ओएलएफ के प्राचार्य केसी आहूजा ने बताया कि उनके तीन स्काउट सिद्धांत चतुर्वेदी, अभिषेक बडोनी, सार्थक और तीन गाइड सपना नेगी, आयुषी बोहरा एवं काजल थापा ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रपति पुरस्कार जांच शिविर में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
यहां स्कूल गाइड कैप्टन तारा राणा, मोनिका और स्काउट मास्टर नरेंद्र बिष्ट के मार्गदर्शन में सभी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके आधार पर इन तीन स्काउट और तीन गाइड को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन