{"_id":"572adbdc4f1c1bdf795cdada","slug":"shri-mata-vaishno-devi-college-of-nursing-college-admissions-from-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री माता वैष्णो देवी कालेज आफ नर्सिंग कालेज में दाखिले जुलाई से ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
श्री माता वैष्णो देवी कालेज आफ नर्सिंग कालेज में दाखिले जुलाई से
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 05 May 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
Shri Mata Vaishno Devi College of Nursing college
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी कालेज आफ नर्सिंग, ककरयाल, कटड़ा में आगामी जुलाई माह से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें मेरिट के आधार पर पहले बैच में साठ छात्राओं को चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम कराया जाएगा। इसी माह से दाखिला प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। यह कोर्स आठ सेमेस्टर में पूरा होगा। कालेज की गवर्निंग बाडी की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) शिव कुमार शर्मा ने बताया कि नर्सिंग कालेज शुरू होने से स्थानीय छात्राओं को पैरा मेडिकल कोर्सों के लिए दूसरे क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
कालेज में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। इंडियन नर्सिंग काउंसिल की ओर से अप्रैल माह में नर्सिंग कालेज को मंजूरी दी गई थी। इसमें यूजीसी की नई गाइडलाइन में सेमेस्टर और क्रेडिट बेस्ट सिस्टम को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
नर्सिंग कालेज में एलईडी प्रोजेक्टरों के साथ हाइटेक स्मार्ट कक्षाएं, वाईफाई, आधुनिक लैब, नर्सिंग फाउंडेशन लेबोरेटरी, न्यूट्रीशियन लैबोरेटरी, अनाटमी लैबोरेटरी, बायो कमेस्ट्री व माइक्रोबायोलाजी लैबोरेटरी, कंप्यूटर लैबोरेटरी, आन लाइन जनरल आदि सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
कालेज में उच्च शिक्षा और बेहतर स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। नर्सिंग कालेज से हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू कराए गए श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को उच्च प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ मिल सकेगा।
छात्राओं के लिए बेहतर हास्टल की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। प्रिंसिपल डा. शैलिया केनी ने कहा कि कालेज की सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। बैठक में डा. एमके भंडारी, अजीत कुमार साहू, डा. वी वर्मा, सुब्रता देव, डा. मनमोहन हरजाई आदि मौजूद रहे।