{"_id":"573d50c94f1c1bf757ac6fb8","slug":"see-your-institution-before-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन से पहले जांच लें, फर्जी तो नहीं संस्थान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एडमिशन से पहले जांच लें, फर्जी तो नहीं संस्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 May 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप 12वीं करने के बाद इंजीनियरिंग, फार्मा, मैनेजमेंट के किसी भी कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे हैं तो पहले कॉलेज की मान्यता व फैकल्टी की स्थिति जांच लें। पहली बार इसके लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने यह हाईटेक सुविधा दी है। नए सत्र के लिए सभी कॉलेजों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन
नए सत्र के दाखिलों के लिए एआईसीटीई ने वेबसाइट पर देशभर के तकनीकी, प्रबंधन और फार्मा कॉलेजों, विश्वविद्यालयों की डिटेल्स उपलब्ध कराई है।
ऐसे जांचें संस्थान
इसके तहत एआईसीटीई की वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद एक लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करने पर नया वेब पेज खुलेगा। इस पेज पर सबसे पहले सत्र का नाम, इसके बाद राज्य का नाम, इसके बाद कोर्स, इसके बाद कोर्स का प्रकार(यूजी, पीजी या डिप्लोमा), इसके बाद अगर किसी खास कोर्स की जानकारी चाहते हैं उसका नाम, इसके बाद कॉलेज का प्रकार(प्राइवेट, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, डीम्ड, प्राइवेट, सेंट्रल, डीम्ड गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी, कॉलेज), इसके बाद माइनॉरिटी अगर कोई हो, इसके बाद अगर खासतौर से महिला संस्थान की जानकारी चाहते हों, उसकी पूरी जानकारी फीड करनी होगी।
विज्ञापन
यह है वेबसाइट : www.aicte-india.org
यहां सबमिट का टैब आएगा, जिस पर क्लिक करते ही उस राज्य के उस श्रेणी से जुड़े सभी कॉलेजों की सूची सामने आ जाएगी। हर कॉलेज के सामने कोर्स डिटेल और फैकल्टी डिटेल का लिंक दिया हुआ होगा। इस पर क्लिक करके उस कॉलेज की विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं। काउंसिल का मकसद है कि नए सत्र से कोई भी छात्र किसी भी तरह के मान्यता या फैकल्टी संबंधी फर्जीवाड़े का शिकार न हो सके।
विज्ञापन