फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rule 134-a, admission, admission schdule, education board, haryana school, private school, haryana

नियम 134ए : दूसरी से 8वीं तक का दाखिला शेड्यूल जारी

Mon, 25 Apr 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 25 Apr 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
rule 134-a, admission, admission schdule, education board, haryana school, private school, haryana
स्कूल में दाखिले को लेकर लंबी लाइनें लगी रहीं। - फोटो : amarujala
हरियाणा प्राथमिक शिक्षा विभाग ने हरियाणा स्कूल शिक्षा नियम, 2003 का संशोधित, 2013 के नियम 134-ए के तहत दूसरी से आठवीं कक्षा तक के दाखिलों का संशोधित शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आरएस खरब ने बताया कि संशोधित शेड्यूल 10 मार्च को जारी शेड्यूल ही है। उन्होंने बताया कि नियम 134-ए के तहत दाखिले की प्रक्रिया जारी है। जारी शेड्यूल के मुताबिक सभी निजी स्कूलों को नियम 134-ए के तहत 27 अप्रैल तक गरीब व मेधावी छात्रों की संख्या, कक्षावार कुल छात्रों की संख्या और रिक्त सीटों की संख्या की घोषणा करनी होगी। दो मई तक सरकारी स्कूलों में चार माह के मूल्यांकन टेस्ट के रिपोर्ट कार्ड व अंकों की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


ब्लॉक स्तर पर प्राइवेट स्कूलों से आने वाले छात्रों का टेस्ट एक मई को सुबह 9 से 12 बजे के बीच होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी और ब्लाक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में उपलब्ध होगी। ब्लॉक स्तर का ड्रा पांच मई को निकाला जाएगा। इसी आधार पर 6 से 13 मई के बीच दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इसके बाद भी सीटें खाली रहीं तो शेष सीटों के लिए दूसरा ड्रा 16 मई को होगा। दूसरे चरण के ड्रा के आधार पर दाखिला 17 से 19 मई के बीच होगा। उन्होंने बताया कि दूसरे राउंड के बाद भी अगर सीटें रिक्त रहती हैं तो संबंधित स्कूल 20 मई तक जिला स्तर कमेटी को अपनी यह सूची सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed