फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   review of existing educational programs and courses: Governor

मौजूदा शैक्षणिक कार्यक्रमों और कोर्सों की समीक्षा हो: राज्यपाल 

Tue, 26 Apr 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 26 Apr 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
review of existing educational programs and courses: Governor
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : PTI

राज्यपाल एन. एन वोहरा ने सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय काउंसिल की 80वीं बैठक में विश्वविद्यालय में मौजूदा शैक्षणिक कार्यक्रमों व कोर्सों की गंभीरता से समीक्षा किए जाने की बात कहीं। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के मुख्य और आफ साइट कैंपस में जो भी विषय पढ़ाये जाएं वह प्रासंगिक होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोर्र्स बाजार में रोजगार की जरूरत के हिसाब से हो। इसका पूरा ध्यान रखा जाएं। 

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेम वर्क में जम्मू विश्वविद्यालय को 233 विश्वविद्यालयों में 64वां स्थान मिलने पर बधाई दी। उन्होेंने कहा कि जिन मामलों में विश्वविद्यालय को लो स्कोर मिला है। वहां काम हो ताकि अगले साल ओर बेहतर प्रदर्शन किया जा सकें। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने उप कुलपतियों से कहा कि कहा कि कमियों की ओर काम किया जाना जरूरी है। साथ ही देश के अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में यहां होने वाली रिसर्च को स्तरीय बनाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलाधिपति ने सभी उप कुलपति से कहा कि वे अपने यहां खेल की गतिविधयों को भी बढ़ावा दें। सभी विश्वविद्यालयों में खेलों का वार्षिक कैलेंडर बनाया जाए। खेल की गतिविधियों में सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया जाए। 

काउंसिल ने इस अवसर पर भारत सरकार के विकलांग मामलों के विभाग की ओर जारी दिशा निर्देशों के तहत चालीस फीसदी या इससे ज्यादा विकलांगता वाले व्यक्ति को रीडर, लैब अस्सिटेंट या अन्य मदद जो वह चाहता है वह मुहैया करवाने को मंजूरी प्रदान कर दी। 


इसके अलावा प्रस्तावित शार्ट टर्म कोर्सों को भी मंजूरी प्रदान कर दी गई। काउंसिल ने बिना प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिए विदेशी विद्यार्थियों को जम्मू विश्वविद्यालय में दाखिल देने के प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री नईम अख्तर भी मौजूद रहे। जम्मू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. आर डी शर्मा ने जम्मू विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed