{"_id":"573c47324f1c1bb11fac6f42","slug":"result-exam-result-haryana-board-result-haryana-board-12th-result-bhiwani-haryana-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, लड़कियां टॉपर, लड़के फिसड्डी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हरियाणा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, लड़कियां टॉपर, लड़के फिसड्डी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 May 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
जिलावार हरियाणा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने टॉपर रहकर बाजी मारी और लड़के फिसड्डी। बोर्ड ने बुधवार दोपहर बारहवीं के नतीजे घोषित कर दिए। पास प्रतिशतता में पिछले वर्ष की तुलना करीब साढ़े आठ प्रतिशत के इजाफे के साथ इस बार उत्तीर्ण प्रतिशतता 62.42 रही। 2.44 लाख बच्चों में से लगभग 1.52 लाख बच्चों ने परीक्षा पास की।
70.77 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशतता के साथ लड़कियों ने एक बार फिर परचम फहराया। लड़के लड़कियों से काफी पीछे रहे। 55.79 प्रतिशत लड़के परीक्षा पास कर पाए। इस बार एक आश्चर्यजनक बात और रही कि सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रिजल्ट दिया।
यहां क्लिक करके देखें रिजल्ट
सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 62.23 रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों के बच्चे 62 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। शहरी क्षेत्र से ग्रामीण अंचल के बच्चों ने बेहतर रिजल्ट दिया। ग्रामीण परिवेश के बच्चों की उत्तीर्ण प्रतिशतता 64.67 रही, जबकि शहरी क्षेत्र के 58.79 प्रतिशत बच्चे पास हो सके।
विज्ञापन
सोनीपत टॉप तो फरीदाबाद फिसड्डी
जिलावार रिजल्ट के हिसाब से सोनीपत इस बार भी टॉप रहा। सोनीपत के बच्चों ने 77.52 उत्तीर्ण प्रतिशतता के साथ हरियाणा में सबसे बेस्ट रिजल्ट दिया। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के गृह जिला महेंद्रगढ़ 72.52 प्रतिशतता के साथ दूसरे नंबर पर रहा। फरीदाबाद सबसे निचले पायदान पर रहा। फरीदाबार का रिजल्ट 48.91 रहा।