{"_id":"56e6fd914f1c1b87108b4568","slug":"pu-ban-on-vechile-in-hostel-from-next-seasson","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी: अगले सत्र से हॉस्टल में गाड़ियां लाने पर रोक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी: अगले सत्र से हॉस्टल में गाड़ियां लाने पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में वाहनों की बढ़ती दिक्कत पर सोमवार पीयू सिंडीकेट ने बड़ा फैसला लिया है। आगामी सत्र (जुलाई) से पीयू के हॉस्टल में दाखिला लेने वाले प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को चार पहिया वाहन लाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। पीयू सिंडीकेट ने मामले को लेकर एक कमेटी भी गठित कर दी है।
विज्ञापन
पीयू सिंडीकेट ने ट्यूशन फीस के बाद हॉस्टल फीस में भी इजाफा कर दिया है। हॉस्टल के सभी फंड में 50 से 400 रुपये तक इजाफा किया है। अगले सत्र से नए हॉस्टल चार्ज लागू हो जाएंगे। हॉस्टल में बिना अनुमति गाड़ी लाने वालों पर जुर्माना 100 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। लैपटॉप चार्ज को 150 से घटाकर 75 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
सिंडीकेट ने एक अन्य अहम फैसले में वीसी, डीएसडब्ल्यू, चेयरपर्सन से लेक्चर छूट मिलने के बाद भी अटेंडेंस 40 फीसदी होने की अनिवार्यता कर दी है। इससे पहले अटेंडेंस की अनिवार्यता 33 फीसदी थी। मामले में पीयू कुलपति ने सिंडीकेट में कहा कि कैंपस में शिक्षा स्तर ऊपर उठाने के लिए ऐसे कदम उठाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
इन प्रस्तावों पर भी फैसला
-पीयू एमबीए-एमकॉम प्रोग्राम में स्पोर्ट्स कैटेगरी के तहत दाखिले को मंजूरी
-पीयू इंटिग्रेटेड प्रोग्राम (ऑनर्स स्कूल) प्रोग्राम इन सोशल साइंस को मंजूरी
-पीयू स्टूडेंट्स को मेडिकल इंटाइटलमेंट बुकलेट उपलब्ध कराई जाएगी
-डॉ. हरवंश सिंह जज की 10 लाख रुपये स्कॉलरशिप देने को मंजूरी
-सिंडीकेट में भविष्य में सभी डुप्लीकेट डिग्री के नए नामकरण (रि-इशू) को मंजूरी
-एनआरआई को अवॉर्ड देने के नियम बनाने के मामले में कमेटी गठित
-पीयू महिला प्रोफेसर के यौन उत्पीड़न मामले में प्रस्ताव को अगली मीटिंग के लिए टाला