{"_id":"5707acfe4f1c1bc65ac810c9","slug":"promotion-of-1431-teachers-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी:1431 शिक्षकों का हुआ प्रमोशन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
खुशखबरी:1431 शिक्षकों का हुआ प्रमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Apr 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 38 कनिष्ठ सहायकों को पदोन्नत कर वरिष्ठ सहायक बनाया है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 1431 सहायक अध्यापकों के लिए खुशखबरी है। शासन ने सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता के पद पर प्रमोशन सूची जारी कर दी। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक 27 अप्रैल से इनकी कांउसिलंग होगी। कब किस विषय की काउंसलिंग होगी इसके लिए अलग से तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता के पदों पर लोक सेवा आयोग में शिक्षकों की डीपीसी के बाद शासन की ओर से शिक्षकों की प्रमोशन सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन ने प्रमोशन सूची जारी होने के साथ ही विभागीय अधिकारियों की शासन में हुई बैठक में शिक्षा निदेशक को नियुक्ति एवं पदोन्नति संबंधी कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एलटी से प्रवक्ता के पद पर हुआ प्रमोशन
शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि नियमावली के अनुरूप दुर्गम और अति दुर्गम विद्यालयों की सेवा पूरी कर चुके प्रमोशन पाने वाले शिक्षक सुगम विद्यालयों में भी तैनाती पा सकेंगे।
एलटी से प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति के लिए शिक्षक पिछले डेढ़ साल से इंतजार कर रहे हैं। पहले एसीआर समय पर न मिलने और फिर लोक सेवा आयोग में डीपीसी में देरी से शिक्षकों के प्रमोशन का मामला लटका था।
संगठन ने कहा उनकी मांग पर हुआ अमल
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान व प्रांतीय महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने कहा कि शिक्षक संघ की पिछले काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी। शासन की ओर से अब उनकी मांग पर अमल किया गया है।