फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   prashansa broke record in uttarakhand board result.

प्रशंसा ने तोड़े उत्तराखंड बोर्ड के सारे रिकॉर्ड 

Thu, 26 May 2016 02:57 AM IST
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 May 2016 02:57 AM IST
सार

  • हाईस्कूल और इंटर दोनों में बेटियों ने किया कमाल
  • हाईस्कूल में प्रशंसा और इंटर में प्रियंका रही टॉपर

विज्ञापन
prashansa broke record in uttarakhand board result.
प्रशंसा को सम्मानित करते विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

उत्तराखंड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर नैनीताल की छात्रा प्रशंसा पोखरियाल ने 97 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है। साथ ही छात्राओं में उसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उसने 500 में सर्वाधिक 485 अंक प्राप्त कर इतिहास रचा है। इंटरमीडिएट में भी बेटियों ने कमाल किया है। टॉप थ्री में बेटियों ने अपना स्थान बनाया है।

विज्ञापन


बुधवार को जारी हुआ रिजल्ट बताता है कि पहाड़ के दूरदराज के स्कूलों के बच्चे भी सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की राह पर हैं। हाईस्कूल में प्रशंसा ने जहां अब तक के पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वहीं इंटरमीडिएट में विद्या मंदिर कुसुमखेड़ा नैनीताल की प्रियंका भट्ट ने 95 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। प्रियंका को 500 में से सर्वाधिक 475 फीसदी अंक मिले हैं।
विज्ञापन


वहीं हाईस्कूल के पास प्रतिशत में भी 2.79 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें बालकों का पास प्रतिशत 70.48 और बालिकाओं का 76.54 फीसदी है। वही इंटरमीडिएट के पास प्रतिशत में 3.89 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें बालिकाओं का पास प्रतिशत 4.33 और बालकों का 3.08 फीसदी है। बता दें कि हाईस्कूल में एक लाख 62 हजार 865 परीक्षार्थियों और इंटरमीडिएट में एक लाख 33 हजार 64 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

95.6 फीसदी का रिकॉर्ड टूटा

prashansa broke record in uttarakhand board result.
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल टॉपर प्रशंसा पोखरियाल - फोटो : amar ujala

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं में सर्वाधिक अंक का रिकॉर्ड अब तक सरस्वती विद्या मंदिर नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर की छात्रा विजय लक्ष्मी के नाम था। वर्ष 2013 में उनसे प्रदेश में टॉप करने के साथ ही सर्वाधिक 95.6 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। 

पहाड़ के बच्चों का परचम
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पहाड़ का जलवा रहा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनो की मेरिट में पर्वतीय जनपदों के बच्चे छाए हुए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट टॉप पांच में अधिकतर बच्चे पर्वतीय जनपदों के हैं। 

निदेशक का कहना
हाईस्कूल में प्रशंसा पोखरियाल ने छात्राओं में अब तक सर्वाधिक 97 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं, इससे पहले विजय लक्ष्मी को 95.6 फीसदी अंक मिले थे।
-राकेश कुंवर, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed